मुम्बई गई शिक्षिका के मकान से लाखों की चोरी

Tala toda

चोरों ने वेंटिलेशन तोड़ दिया वारदात को अंजाम

उज्जैन। मुम्बई गई शिक्षिका के मकान में चोरों ने वेंटिलेशन तोडक़र चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। मकान मालिक की सूचना पर शिक्षिका ने मंगलवार को लौट मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

महेश विहार कालोनी में चंचल चांदवानी के मकान में किराये प्रायवेट स्कूल की शिक्षिका सपना पति रामसेवक श्रीवास्तव किराये से रहती है। पांच दिनों से वह मुम्बई गई हुई थी। 26-27 दिसंबर की रात चोरों ने मकान का वेंटिलेशन तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया। सुबह मकान मालिक ने वेंटिलेशन टूटा देख सपना श्रीवास्वत को मामले की सूचना दी।

मंगलवार सुबह लौटी सपना ने चोरी के मामले से नानाखेड़ा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस जांच के लिये पहुंची तो सामने आया कि चोरों ने 20 हजार रुपये नगद, पर्स और 4 लाख से अधिक के आभूषण चोरी किये है। पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने के खोजी डॉग के साथ फिगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया। आसपास सीसीटीवी कैमरे देखे गये, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

चोर उठा रहे ठंड का फायदा

दिसंबर माह में पड़ रही कड़ाके की ठंड का फायदा चोरों द्वारा उठाया जा रहा है। प्रथम सप्ताह में चोरों की गश्त सेठीनगर और उसके आसपास की कालोनियों में होना सामने आई है। घर में सो रहे परिवारों के बीच बदमाश बड़ी वारदातों को अंजाम देकर भाग निकले थे। यहीं नहीं वारदात के बाद एक मकान के बाहर से कार भी चोरी कर ली थी। जो एक दिन बाद बीएसएनएल आफिस के समाने से मिली थी। फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसडीएम के सामने महिला पुलिसकर्मी की महिला से भिड़ंत, जमीन पर पटकनी, चप्पल जड़ी

Tue Dec 28 , 2021
मास्क न पहनने पर चालान बनाने पर बढ़ा विवाद देवास, अग्निपथ। कोरोना की तीसरी लहर ओमीक्रॉन की दस्तक को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। वैक्सीनेशन, कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन एवं मास्क पहनने पर जोर दिया जा रहा है। मंगलवार को शहर के मुख्य सयाजी द्वार […]

Breaking News