चरक भवन से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

चार दिन पहले हुआ था बेटा, साथी गंभीर घायल

उज्जैन, अग्निपथ। चार दिन पहले पत्नी को हुई डिलेवरी के बाद युवक देखने चरक भवन आया था। दोस्त के साथ वापस गांव लौट रहा था रास्ता में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौत हो गई, साथी घायल हुआ है।

राघवी थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात पलवा फंटा पर सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवको के घायल होने की जानकारी मिली थी। मौके पर सामने आया कि एक की मौत हो चुकी है, दूसरा गंभीर घायल है। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पहचान करने पर मृतक शंकर पिता कमलसिंह (25) और घायल प्रधानसिंह निवासी कल्ला पिपल्या राघवी के रहने वाले है।

परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच गये थे। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया कि शंकर की पत्नी को चार दिन पहले चरक भवन में भर्ती किया था। उसके यहां पुत्र हआ है। शंकर रात को दोस्त के साथ पत्नी से मिलने और बच्चे को देखने आया था। जहां से वापस अपने गांव लौट रहा था। घायल को परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर गये है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के फुटेज देखे टक्कर मारने वाले वाहन का पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजी बैंक मैनेजर को चाकू दिखाकर छीनी बाइक

Sat Feb 4 , 2023
पर्स और मोबाइल पर लेकर भागे तीन बदमाश उज्जैन, अग्निपथ। बीती रात निजी बैंक मैनेजर को बडऩगर मार्ग पर तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर रोका और बाइक, पर्स के साथ मोबाइल छीनकर भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु की है। इंगोरिया के मालपुरा में रहने […]
बाइक चोरी

Breaking News