वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़: 12 की मौत, 20 से अधिक घायल

श्रीनगर। नए साल की शुरुआत एक दु:खद हादसे से हुई है। जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में देर रात करीब 2:45 बजे भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई। २० से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को कटरा के नारायना अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

हेल्पलाइन नंबर- 01991-234804, 01991-234804, पीसीआर रियासी- 9622856295, डीसी दफ्तर रियासी केंट्रोल रूम नंबर- 01991-245763, 9419839557 पर कॉल करके मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से हादसे को लेकर बातचीत की है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- हर संभव मदद की जा रही

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्टीट करके कहा, ‘इस दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

मुआवजे का ऐलान

भगदड़ में जान गंवाने वाले यूपी, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से हैं। हादसे के बाद भी यात्रा जारी है। उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मृतकों में अभी तक 8 की पहचान

1. धीरज कुमार, आयु 26 वर्ष, पुत्र तरलोक कुमार, निवासी नौशेरा राजौरी
2. श्वेता सिंह, आयु 35 वर्ष, पत्नी विक्रांत सिंह, निवासी गाजियाबाद यूपी
3. विनय कुमार, उम्र 24 साल, पुत्र महेश चंदर, निवासी बदरपुर दिल्ली
4. सोनू पांडे, उम्र 24 वर्ष, पुत्र नरिंदर पांडे, निवासी बदरपुर दिल्ली
5. सु. ममता, उम्र 38 वर्ष, पत्नी सुरिंदर, निवासी बेरी झरजर हरियाणा
6. धर्मवीर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी सालापुर सहारनपुर यूपी
7. वनीत कुमार, उम्र 38 वर्ष, पुत्र विरामपाल सिंह, निवासी सहारनपुर यूपी
8. डॉ. अरुण प्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष, पुत्र सत प्रकाश सिंह निवासी गोरखपुर यूपी

यह भी पढ़ेंः नहीं रोक सकते बेकसूरों की मौत, तो बंद कर दो ईश्वर के दरवाजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैष्णो देवी हादसे से जागे, मंदिर परिसर किया बंद दोपहर 12: बजे 250 रु. , १ बजे प्रोटोकॉल टिकट बंद

Sat Jan 1 , 2022
नववर्ष के पहले दिन महाकालेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब पहले दिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये महाकाल दर्शन, कोरोना का भय लोगों में नहीं दिखा उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े कि पिछले वर्षों का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया। […]

Breaking News