सडक़ हादसे में शाजापुर के आर्मी जवान की मौत

army person died in accident

अरुणाचल प्रदेश में साथी के साथ जाते समय गाड़ी पलटी, 4 साल पहले ही सेना में हुआ था भर्ती

शाजापुर। जिले के रहने वाले एक जवान की अरुणाचल प्रदेश में सडक़ हादसे में मौत हो गई। रनायल गांव के रहने वाले मोरसिंह धनगर आर्मी में सैनिक के पद पर थे। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान वे किसी काम से साथी के साथ जा रहे थे।

कालापीपल तहसील के रनायल गांव के रहने वाले आर्मी जवान मोरसिंह पिता विक्रम सिंह धनगर अरुणाचल प्रदेश में पदस्थ थे। उनकी मौत की खबर शुक्रवार को आई। परिवारवालों को बताया गया कि दो जवान सेना के वाहन से कहीं जा रहे थे, तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

शहीद मोरसिंह 4 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। परिवार में पिता के अलावा एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। मां की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।

11 दिन पहले ही एक जवान की हुई थी मौत

11 दिन पहले कालापीपल तहसील के अरनिया कलां निवासी भारतीय नौसेना में पदस्थ मनोज वर्मा की विशाखापट्टनम में सडक़ हादसे में मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने कराया 40 श्रद्धालुओं को बिना टिकट पहली रैलिंग में प्रवेश

Fri Jan 7 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार की शाम को मंदिर के एक सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने मंदिर प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एकसाथ 40 श्रद्धालुओं को बिना टिकट गणपति मंडपम की पहली रैलिंग से दर्शन के लिए गार्ड पर दबाव बनाया। वह नहीं माना तो […]
Mahakal darshan

Breaking News