महाकाल बने श्रीराम दर्शन कर भक्त निहाल

अचानक उमड़े श्रद्धालु, अन्नक्षेत्र में लगी कतार, महाकाल भोजन प्रसादी के लिए करना पड़ा काफी इंतजार

उज्जैन, अग्निपथ। रविवार को रामनवमी होने के कारण भगवान श्रीरामचंद्रजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह होने वाली भस्मारती में भगवान महाकाल को राजा रामचंद्रजी स्वरूप में सजाकर भस्मारती की गई। भगवान राम का आकर्षक स्वरूप देखते ही बन रहा था।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां तक कि महाकालेश्वर मंदिर के नि:शुल्क अन्न क्षेत्र में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। महाकाल की भोजन प्रसादी लेने के लिए श्रद्धालु भीषण गर्मी में भी कतार में काफी देर तक खड़े रहे। बाद में वे भोजन प्रसाद लेकर ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
रामनवमी होने और नवरात्रि का अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालुओं का सैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा था। यह सैलाब महाकाल भोजन प्रसादी लेने के लिए अन्नक्षेत्र भी पहुंच गया था। यहां पर बेरिकेड्स के बीच श्रद्धालु अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे गए। यह पहली बार है कि जब श्रद्धालुओं का सैलाब इस तरह से अन्नक्षेत्र में उमड़ा हो। महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र प्रभारी मनीष तिवारी और उनके सहयोगियों ने अपने प्रयासों से आए हुए श्रद्धालुओं को भोजन करवा कर भारी भीड़ के दबाव को कम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला का शव रखकर पुलिस चौकी में छह घंटे किया प्रदर्शन

Sun Apr 10 , 2022
एसडीओपी नाहरसिंह रावत को ज्ञापन सौंपते परिजन। आरोप: पुलिस की प्रताडऩा से गई महिला की जान नलखेड़ा, अग्निपथ। बड़ागांव में रविवार को एक महिला की मौत के बाद परिवार वालों ने पुलिस चौकी में करीब उसका शव रखकर करीब छह घंटे प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस चौकी […]