ठंड का असर: सुबह 10 बजे पहले नहीं शुरू होंगे स्कूल

उज्जैन। लगाताद बढ़ रही सर्दी के कारण जिले में कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी कर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध स्कूलों को शुरू करने का समय सुबह 10 बजे से तय किया है।

उज्जैन में शीतलहर एवं तापमान में गिरावट के चलते जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगे। कलेक्टर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि जिले के सभी स्कूलों में में कक्षाएं सुबह 10 बजे से पहले शुरू नहीं की जाएगी। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभाव शील रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत के पासपोर्ट की बढ़ी ताकत, अब 59 देशों में कर सकेंगे वीजा फ्री यात्रा

Fri Jan 14 , 2022
नई दिल्ली। भारत का पासपोर्ट पहले से ज्यादा ताकतवर हो गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वर्ष 2022 के लिए अपनी पासपोर्ट पावर रैंकिंग में सुधार किया है। इस रैंकिंग में भारत पिछले साल के 90वें स्थान की तुलना में सात स्थान चढ़कर 83वें […]

Breaking News