मिस्त्रीगिरी की आड़ में चोरी करता था बाइक

बाइक चोरी

पांच माह में चुराई 6 बाइक बरामद, जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। किराये के मकान में रहकर मिस्त्री का काम करने वाला युवक वाहन चोरी में शामिल होना सामने आया है। उसकी निशानदेही पर 6 बाइक बरामद की गई है। बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र की शराब दुकान और हाट बाजार के साथ प्रेमनगर से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस बदमाशों का सुराग तलाश रही थी। इस दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि इंदिरानगर नागझिरी में किराये से मकान लेकर रहने वाला मिस्त्री राजेश पिता मोहनलाल मेवाड़ा चोरी में शामिल हो सकता है। वह कुछ दिन पहले कम दाम में बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा था।

शंका के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरु की तो उसने बाइक चुराने की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नागझिरी क्षेत्र से चुराई 3, माधवनगर क्षेत्र से चुराई 2 और नानाखेड़ा थाना क्षेत्र से चुराई एक बाइक बरामद कर ली। एसआई लिवान कुजूर के अनुसार बरामद बाइक की कीमत ढाई लाख से अधिक होना सामने आई है। मिस्त्रीगिरी की आड़ में आरोपी पिछले छह माह से वाहन चोरी को अंजाम दे रहा था। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

धोबी घाट से मिला चौकीदार का शव

उज्जैन, अग्निपथ। क्षिप्रा नदी किनारे धोबी घाट से मंदिर में चौकीदार करने वाले का शव बरामद किया गया है। संभावना जताई गई है कि बड़े पुल से गिरने पर मौत हो गई है। बडऩगर के मोलाखेड़ी में रहने वाला कन्हैयालाल पिता रघुनाथ चौधरी (45) लक्ष्मीनारायण मंदिर में चौकीदारी करता था। उसका हाल मुकाम भी मंदिर में ही था। मंगलवार देर शाम उसका शव बड़े पुलिस के नीचे क्षिप्रा नदी किनारे धोबी घाट से मिला।

जिसके सिर और हाथ पैर पर चोंट के निशान थे। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। संभावना जताई जा रही है कि बड़े पुलिस से गुजरते समय गिरने से मौत हुई है। मामले में महाकाल थाना पुलिस का कहना था कि मृतक के सिर और शरीर पर चोंट के निशान पाए गये हंै। घटना का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल पायेगा। परिजनों ने किसी पर शंका नहीं जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती का अपहरण, भाई को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल

Wed Aug 31 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड़ स्थित ग्राम डेंडिया कांकड़ की युवती को गांव का ही नरेन्द्र चौधरी अपहरण कर ले गया। जब युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों से चर्चा करनी चाही तो नरेन्द्र के परिजनों ने युवती के भाई सोनू मेवाड़ा पर हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल […]

Breaking News