गोवर्धन सागर में श्रमदान की शुरुआत जनसहयोग से 6 लाख रूपए एकत्रित

govardhan sagar poojan sant 270122

संतों के आवहान का हुआ असर, हर वर्ग से लोग हुए शामिल

उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर पर रामादल अखाड़ा परिषद के आवाहन पर गुरूवार से श्रमदान की शुरूआत की गई है। धार्मिक महत्व के प्राचीन गोवर्धन सागर की दशा बदलने के अभियान में शामिल होने के लिए प्रत्येक वर्ग से सैकड़ो लोग जुटे। महज 3 घंटे के भीतर ही शहर के दानदाताओं ने गोवर्धन सागर के कायाकल्प के लिए करीब 6 लाख रूपए एकत्रित कर दिए।

govardhan sagar safai 270122
गोवर्धन सागर के सफाई अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।

संतो ने 27 जनवरी की सुबह से गोवर्धन सागर पर जनसहयोग से कायाकल्प कराने का आवाहन रामादल अखाड़ा परिषद के आवाहन पर गुरुवार सुबह 11 बजे से गोवर्धन सागर पर श्रमदान की शुरूआत की गई। उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, क्षेत्रीय विधायक पारस जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक जोशी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष माया राजेश त्रिवेदी, विवेक यादव, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान आदि ने साधु-संतो की अगुवाई में गोवर्धन सागर के पूजन में भाग लिया और श्रमदान की विधिवत शुरूआत की।

साथी हाथ बढ़ाना, 6 लाख रुपए एकत्रित

उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने गोवर्धन सागर की सफाई के काम के लिए 1 लाख 11 हजार रूपए, विधायक पारस जैन ने 51 हजार रूपए, सांसद अनिल फिरोजिया ने 51 हजार रूपए, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने 21 हजार रूपए, श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी ने 51 हजार रूपए, गोविंद खंडेलवाल ने 51 हजार रूपए, गुलाब भंडारी ने 11 हजार रूपए, विवेक यादव ने 21 हजार रूपए, एड्वोकेट धर्मेंद्र शर्मा ने 51 हजार रूपए, श्रीमती नूरी खान ने 11 हजार रूपए, शिव लश्करी ने 5100 रूपए, देवेंद्र शुक्ला ने 21 हजार रूपए, शहर काजी खलिकुर्रहमान ने 11 हजार रूपए, पूर्व पार्षद कुतुब फातेमी ने 11 हजार रूपए, घनश्याम मीणा ने 5 हजार रूपए प्रदान करने की घोषणा की है।

Next Post

पति से विवाद हुआ तो बहू ने सास पर किया हमला

Thu Jan 27 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। तुलसीनगर में देर रात चिंतनीय घटना हुई। यहां जीजा के जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात पर पति से विवाद होने पर बहु ने वृद्ध सास को ब्लेड मार दी। हमले में गंभीर चोट आने पर वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में […]

Breaking News