महामृत्युंजय द्वार पर लगाई फसाट लाइट दो माह में ही चोरी

उज्जैन,अग्निपथ। पर्यटकों को लुभाने के लिए मुख्य जगह पर लगाई जा रही फसाट लाईट चोरों को निशाने पर है। चोरों ने दो माह पहले महामृत्युंजय द्वार पर लगाई हजारों रुपए की लाईट गायब कर दी। मामले में गुजरात की कंपनी नानाखेड़ा थाने में शिकायत करेगी।

उल्लेखनीय है स्मार्ट सिटी लाखों रुपए खर्च कर मुख्य जगहों को आकृषक बनाने में जुटी हुई है। पर्यटकों को लुभाने के लिए इन स्थानों पर विशेष लाईट का कांट्रेक्ट गुजरात की गायत्री इलेक्ट्रीकल्स कंपनी को दिया हुआ है। योजना के चलते गायत्री कंपनी ने करीब दो माह पहले इंदौर रोड स्थित महामृत्युजंय द्वार पर फसाट (फैकेट) लाईट लगाई थी।

एलईडी की तरह दिखने वाली इस लाइट में से दो दिन पहले करीब 72 हजार रुपए कीमत की चार लाईट चोर ले उड़े। फिलहाल काम पूरा नहीं होने के कारण नुकसान कंपनी को हुआ है। जिसके कारण पुलिस को शनिवार तक घटना का पता नहीं चल सका। हालांकि कंपनी अधिकारियों ने इस संबंध में स्मार्ट सिटी अधीक्षण यंत्री को शिकायत कर दी है और उनके आदेशानुसार अब मामले थाने में रिपोर्ट करेंगे।

इनका कहना है..

महामृत्युजंजय द्वार पर कांट्रेक्टर कंपनी द्वारा लगाई गई चार फसाट लाईट चोरी होने का पता चला है। कंपनी अधिकारियों को थाने में रिपोर्ट करने का कहा है। -धर्मेद्र वर्मा, अधीक्षण यंत्री स्मार्ट सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाणिज्य अध्ययनशाला में ओपन हाऊस मीटिंग में छात्र-छात्राओं ने कई सुझाव दिए

Sat Jan 22 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में सर्वाधिक छात्र संख्या वाली वाणिज्य अध्ययनशाला में आयोजित ओपन हाउस मीटिंग में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपने सुझाव दिए। इस दौरान एक नियमित छात्रा ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि, सर कब हमें कैंपस में बुलेट की भट्ट- भट्ट आवाज से मुक्ति […]

Breaking News