एक साल बाद भी नहीं मिला न्याय, शिरीन ने फिर की अनाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उज्जैन, अग्निपथ। शिरीन हुसैन ने एक बार फिर अनाम शेख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल शिरीन हुसैन ने एक वर्ष पूर्व 29 जनवरी 2021 को न्याय की गुहार उज्जैन एसपी से लगाई थी लेकिन एक साल बीतने के बाद भी अनाम के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, शिरीन का आरोप है कि यदि उचित समय पर अनाम के खिलाफ कार्रवाई हो जाती तो उसके हौंसले नहीं बढ़ते और आज वो उसे जेल भेजने का षडय़ंत्र कर संपत्ति पर कब्जा नहीं कर पाता।

शिरीन हुसैन ने आरोप लगाते हुए बताया कि 29 जनवरी 2021 को मैने न्याय के लिए उज्जैन एसपी से निवेदन किया था। अनाम शेख फैमस रेडियो नई सडक़ वाले ने अपने घर पर चार भाईयो के साथ और माता पिता के साथ मिलकर शिरीन को गंदी गालियां दी थीं और हाथापाई की। ड्राइवर ने शिरीन को बचा कर एसपी शुक्ला के ऑफिस पहुंचाया। जहां पर मामला गंभीर रूप ले चुका था।

एसपी ने महिला थाना टी आई को कार्रवाई के निर्देश दिए। महीला थाने पर अनाम और शिरीन में समझौता करवा कर शादी कर दी। शादी के बाद शिरीन की जायदाद पैसा सोने पर अनाम की नियत खराब हो गई और शिरीन को जेल भेज सारा सामान अनाम ने हड़प लिया। जिसको लेकर आज तक कोई करवाई नही हो रही। शिरीन ने गुहार लगाई है कि इतना सब होने के बाद पुलिस अधिकारी चुप क्यों हैं क्यों एक महिला को न्याय नहीं मिल रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फ्रीगंज व्यापारी महासंघ के निर्विरोध निर्वाचन: राजेश अग्रवाल अध्यक्ष, सचिव बने राजकुमार परसवानी

Fri Jan 28 , 2022
500 से अधिक सदस्य, 1 हजार नए बनाएंगे उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज व्यापारी महासंघ के निर्वाचन निर्विरोध हुए। जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा सचिव राजकुमार परसवानी चुने गए। निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रकाश फगुनिया एवं हर्ष जैन मौजूद रहे। अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजकुमार परसवानी के साथ ही […]

Breaking News