दो हजार स्कूली बच्चों ने किया सरस्वती महापूजन, आज जुटेंगे 1200 पुलिसकर्मी

श्री वीर विश्व अद्र्ध जन्मशताब्दी महोत्सव शुरू, आराधकों ने शुरू किया नवपद ओली आराधना तप

उज्जैन, अग्निपथ। कार्तिक मेला मैदान पर निर्मित हुई क्षत्रिय कुंड नगरी में चल रहे श्री वीर विश्व अर्ध जन्मशताब्दी महोत्सव अंतर्गत शुक्रवार को 2000 स्कूली विद्यार्थियों ने सरस्वती मां की विशाल प्रतिमा के समक्ष महापूजन किया। शास्त्रोक्त विधि से हुए इस पूजन के दौरान प्रत्येक विद्यार्थी सरस्वती मां के सम्मुख विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की।

शनिवार को उज्जैन के इतिहास में पहली बार 1200 पुलिसकर्मी किसी सामाजिक आयोजन में एक साथ जुटेंगे और सभी का सम्मान किया जाएगा। इधर महोत्सव अंतर्गत शुक्रवार से विभिन्न प्रदेशों से आए 1500 लोगो ने नवपद ओली जी तप आराधना शुरू किया। यह सभी लोग अगले 9 दिनों तक 24 घंटे में एक बार केवल उबला हुआ जल ग्रहण करेंगे।

महोत्सव संयोजक जयंतीलाल जैन तेलवाला एवं मीडिया प्रमुख डॉ. राहुल कटारिया के अनुसार जैन समाज के ख्यात जैनाचार्य और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय अतिथि घोषित किए गए आचार्य देवेश श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज की निश्रा में सरस्वती महा पूजन संपन्न हुआ। पूजन के लाभार्थी डॉ. अरविंद जैन उत्सव कुमार जी जैन सीतामऊ वाले रहे। विधि कारक रत्नेश मेहता मक्सी व संगीतकार राजीव विजयवर्गीय मुम्बई ने सुमधुर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

jain smaj
सरस्वती पूजन के दौरान नृत्य आराधना करती छात्रा।

कार्तिक मेला प्रांगण में चल रहे 11 दिवसीय श्री विश्व वीर अर्ध जन्म शताब्दी महोत्सव व नवपद ओली जी आराधना में प्रतिदिन श्वेतांबर जैन समाज के सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। श्री सिद्धचक्र आराधन तीर्थ ऋषभदेव पेढ़ी खाराकुआं ट्रस्ट के संयोजन एवं सकल जैन श्वेतांबर समाज की अगुवाई में आयोजित महोत्सव के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई है। बता दें कि कार्तिक मेला मैदान पर 54000 वर्ग फीट में प्रभु महावीर की जन्मस्थली यानी क्षत्रिय कुंड नगरी बसाई गई है। इसी में बने भव्य डोम पंडालों में विभिन्न कार्यक्रम चल रहे है।

जुटेंगे पुलिसकर्मी, होगा सम्मान

कोविड काल से लेकर हमेशा ही देश सेवा में जूट रहने वाले 1200 पुलिसकर्मियों का जैन समाज द्वारा सम्मान किया जाएगा। जिसमें पुलिस कमांडेंट, बटालियन, बीएसएफ सहित उज्जैन रेंज के अन्य पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान शामिल रहेंगे। बतौर अतिथि सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन व पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल, जेल अधीक्षक उषा राजे शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कान में लगा था ईयर फोन पेड़ से टकराई बाइक

Fri Apr 8 , 2022
जीजा के घर से लौट रहे साले की मौत उज्जैन, अग्निपथ। कान में ईयरफोन लगाकर तेज गति से बाइक चला रहे युवक की पेड़ से टकराने पर मौत हो गई। वह अपनी पत्नी से बात कर रहा था, फोन कट होने पर पत्नी बार-बार काल करती रही। रात में मौत […]