अब हर गांव के लिए पीएम और सीएम ने विकास की तिजोरी खोल दी है: डामोर

Jhabua Bhoomipujan 290122

सांसद ने 10 लाख की लागत के मांगलिक भवन का किया भूमि पूजन

झाबुआ, अग्निपथ। संसदीय क्षेत्र के जोबट के ग्राम पंचायत छोटाखुटाया में शनिवार को दस लाख की लागत से निर्मित होने वाले मांगलिक भवन का भूमि पूजन क्षेत्रीय सांसद गमानसिंह डामोर द्वारा किया गया । इस अवसर पर जोबट विधायक सुलोचना रावत,पूर्व विधायक माधौसिंह डावर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय जयसवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला भील सेवा संगठन के अध्यक्ष अजय डामोर भूपेश सिंगोड़,सरपंच मदनसिंह मावी सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

मांगलिक भवन का भूमिपूजन करने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद डामोर ने कहा कि वो दिन अब नहीं रहे, जब लोग कहते थे कि गांवों में सडक़ें नहीं होती गा्रमों में मांगलिक भवन नही थें। अब हर गांव के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने विकास की तिजोरी खोल दी है।

आयोजन में विधायक सुलोचना रावत ने कहा कि यहां के ग्रमीणों की मांग पर हमने विभाग से यह मांगलिक भवन स्वीकृत करवाया इसके निर्माण से यहां के ग्रामीणों को कई प्रकार के फायदे होंगे। पूरा विधानसभा क्षेत्र विकास की राह पर चल पडा है , गावों में मांगलिक भवन स्थापित हो जाने से गा्रमीणों को अब परेशान नही होना पडेगा । पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा कि महिलाओं को अब गांवों में चूल्हा फूंकने की आवश्यकता नहीं है। उज्ज्वला योजना के तहत गांव-गांव में गैस कनेक्शन दिए हैं। सडको का जाल बिछाया गया है तथा हर गा्रम मे शिक्षा एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था की गई है ।

संासद गुमानसिंह डामोर ने कुशाभाउ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष एवं संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक योजना के तहत जोबट विधानसभा के चंद्रशेखर आजाद नगर मंडल के रिंगोल शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 86 एवं मालमुसरी फलिया शक्ति केंद्र बूथ क्रमांक 90 पर बूथ विस्तारक की बैठक की।

इस दौरान विधायक सुलोचना रावत पूर्व विधायक माधौसिंह डामोर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल भाबरा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक सिध्देश शर्मा ,बरझर मंडल अध्यक्ष हिमसिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी शैलैश शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, एप्प प्रभारी सहित, बूथ अध्यक्ष, व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से उपस्थित रही।
सांसद गुमान

सिंह डामोर का गा्रमीणजनो ने आत्मीय स्वागत किया तथा उनके द्वारा अंचल के विकास के लिये किये जारहे कार्यो की सराहना की गई । श्री डामोर ने उपस्थित गा्रमीणजनों को आश्वस्त किया कि अंचल में विकास की गति को थमने नही दिया जावेगा वे स्वयं तथा विधायक श्रीमती सुलोचना रावत गा्रमीण क्षेत्र की हर समस्या के निदान के लिये सदैव तत्पर रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर के आफिस कर्मचारियों की भी तो लगाओ रोटेशन ड्यूटी

Sat Jan 29 , 2022
रोटेशन ड्यूटी के तहत केवल चुनिंदा कर्मचारियों का ही तबादला उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में वही पुराने ढर्रे पर रोटेशन ड्यूटी लगाई जा रही है। इसमें कोई भी फेरबदल नहीं हो पाया है। हालांकि नवागत प्रशासक के आने के बाद मंदिर की व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं। लेकिन रोटेशन ड्यूटी […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल

Breaking News