राज्यपाल और सीएम के दौरे के बीच यूथ कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

बढ़ती महंगाई को लेकर थांदला में यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध

थांदला, अग्निपथ। मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान हलमा उत्सव में शामिल होने को लेकर जिले के दौरे पर है। 25 फरवरी शनिवार को राज्यपाल झाबुआ पहुंचेंगे, उसके ठीक पहले शनिवार को थांदला में यूथ कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर पीएम मोदी का पुतला फूंक दिया।

थांदला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पत्रकार संघ कार्यालय के बाहर लगी आजाद प्रतिमा पहुंचे और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला फूंक दिया।

वीरेंद्र बारिया ने बताया कि देशभर में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से आम लोग परेशान है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी से लोगों का जीवन यापन कठिन हो रहा है। ऐसे में यूथ कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया है।

इस विरोध प्रदर्शन को लेकर पहले से ही पुलिस प्रशासन को जानकारी थी। टीआई कैलाश चौहान के नेतृत्व में एक टीम पुरानी नगर पालिका चौराहे पर मुस्तैदी से तैनात थी, तो वहीं एक-दुक्का पुलिसकर्मी उसके आसपास के हर चौराहे पर खड़े थे। परंतु पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया और हरीश पंचाल की सफल रणनीति के चलते पूरी टीम ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंक दिया। जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और पुतले को सडक़ किनारे हटाकर पानी डालकर बुझाने का प्रयास करती नजऱ आई।

विरोध प्रदर्शन में वीरेंद्र बारिया, हरीश पांचाल, आनंद चौहान, सुधीर भाबर, पार्षद अखिल व्होरा, मसूल भूरिया, अशोक मौर्या, रितेश भाबर , सोहेल छिपा, तन्मय पाठक, पवन चौरसिया, सुमित पारगी, आशीष भाबर, नितिन भाबर, तुषार टांक, जसवंत पणदा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रतलाम मंडल में हाई स्पीड रेल की तैयारी

Sun Feb 26 , 2023
इंदौर-उज्जैन डबलिंग प्रोजेक्ट 70 प्रतिशत पूरा, रतलाम मंडल 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर-उज्जैन डबलिंग प्रोजेक्ट का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है, वहीं रतलाम मंडल में 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन हो गया है। डबलिंग प्रोजेक्ट और 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन से इंदौर से हर दिन चलने वाली 70 से ज्यादा […]