महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले उच्च शिक्षा मंत्री यादव का युवा कांग्रेस द्वारा पुतला फूंका

नलखेड़ा, अग्निपथ। महात्मा गांधी पर कथित अभद्र टिप्पणी करने को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला जलाकर विरोध जताया। बापू को फर्जी पिता कहने वाले यादव के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का प्रकरण दर्ज कर मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की गई।

मंगलवार को समीपस्थ नगर बड़ा गांव में स्थित सुभाष चौक पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरिओम यादव के नेतृत्व में महात्मा गांधी (बापू) पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला जलाकर आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मंत्री यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री से यादव को मंत्रिमंडल से बाहर कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की माँग करते हुए चेतावनी दी कि यादव जब भी नलखेड़ा क्षेत्र में आएंगे उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया जावेगा। पुतला जलाते समय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस में पुतला छुड़ाने को लेकर छिना झपटी भी हुई।

पुतला जलाते समय युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश अम्बावतीया, बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, ईश्वर गोस्वामी, भेरूसिंह यादव, दुर्गाप्रसाद जामलिया, प्रदीप चौबे, नंदकिशोर पाटीदार, मोहन भिलाला, ईश्वर सोनगरा, राधे यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाट्सअप ग्रुप पर मेडिकल आफिसर से अभद्रता

Tue Feb 1 , 2022
डाक्टर्स व स्वास्थ कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग तराना, अग्निपथ। विकासखंड स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप (महाअभियान 25-26) पर ब्लाक मेडिकल आफिसर डा. आर.एस. जाटव के साथ अभद्रता करने वाले जीआरएस. अध्यक्ष के खिलाफ शासकीय अस्पताल के डाक्टर्स व कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। सभी डॉक्चर व कर्मचारी एसडीएम आफिस पहूंचे […]
Tarana health worker gyapab 010222

Breaking News