11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

दुष्कर्म rape

तीन आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

शाजापुर, अग्निपथ। कक्षा 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

बुधवार को अपने परिवार के साथ शाजापुर थाना कोतवाली पहुंची नाबालिग छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह कक्षा 11वीं में पढ़ाई करती है और उसकी क्लास में ही अर्जुन गुर्जर भी पढ़ाई करता है। पीडि़ता ने बताया कि 18 अगस्त को जब वह स्कूल की छुट्टी होने पर अपने घर जा रही थी तो तभी अर्जुन मिला और कहा कि मेरे एक दोस्त की कापी देना है तो तुम साथ चलो और वहीं से अपने घर चली जाना। चूंकि वह अर्जुन को जानती थी तो उसके साथ चली गई। अर्जुन उसे एमएलबी स्कूल के सामने बने एक पक्के मकान में ले गया, जहां पहले से ही चित्रांश नागर और एक लडक़ा मौजूद था।

इस दौरान चित्रांश के साथ मौजूद उक्त लडक़ा गेट पर खड़ा हो गया और गर्दन पर चाकू रख दिया जिसके बाद चित्रांश ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसका आरोपियों ने वीडियो बना लिया। पीडि़ता ने बताया कि इस घटना के बाद वह बेहद डर गई थी इसलिए उसने परिवार को कुछ नही बताया, लेकिन जब वह दोबारा स्कूल गई तो आरोपी अर्जुन ने दोबारा से साथ चलने को कहा और नही जाने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

आरोपी की बात नही मानी तो उन्होने वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी चित्रांश नागर, अर्जुन गुर्जर सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(3), 376 डीए, 506, लैंगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत 5जी, धारा 6, सूचना प्रोद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2000 की धारा 67 बी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।

तीन घंटे में दर्ज हुआ प्रकरण

सोशल मीडिया पर छात्रा के साथ दुष्कर्म आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उसे लेकर परिवार बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे शिकायत दर्ज कराने थाना कोतवाली जा पहुंचे, लेकिन यहां पुलिस को मुकदमा दर्ज करने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। पुलिस ने शाम करीब 5 बजे तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया कि मामला संवेदनशील होने पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधा दर्जन से अधिक बिजली ट्रांसफार्मर चोरी

Wed Sep 7 , 2022
शाजापुर, अग्निपथ। थाना कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है और वे लगातार बेखौफ होकर चोरी की वारदात को निरंतर अंजाम दे रहे हैं। लखमनखेड़ी बायपास क्षेत्र से लहसुन, सरिया, गैस टंकी आदि चोरी करने के बाद अब चोरों ने बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाना शुरू […]