कवेलू कारखाने की 7 एकड़ जमीन पर बनेंगे गरीबों के आवास

उज्जैन, अग्निपथ। पिछले साल जिला प्रशासन द्वारा भू माफियाओं से मुक्त कराई गई नीलगंगा कवेलू कारखाने की जमीन पर जल्द ही 250 से ज्यादा गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट की शुरूआती लागत करीब 70 करोड़ रूपए आंकी गई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि कवेलू कारखाने के पिछले हिस्से में बने तालाब को भी योजना में शामिल करे और इसे आकर्षक बनाए।

कवेलू कारखाने की जमीन को जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम को सौंप दिया गया है। नगर निगम ने इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट बनाने की योजना तैयार की है।

गुरूवार को कलेक्टर आशीषसिंह, स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ आशीष पाठक व नगर निगम के अधिकारियों के साथ कवेलू कारखाने की जमीन का मुआयना किया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के इंजीनियरों द्वारा बनाए गए साईट प्लान को भी देखा।

निगम अधिकारियों ने यहां एलआईजी, एमआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के करीब 250 फ्लैट और 56 दुकानें प्रस्तावित की है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लान को रिवाईज करे ताकि इस जमीन पर फ्लैट की संख्या 250 से बढ़ाकर करीब 300 की जा सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने पिछले हिस्से में बने तालाब को भी प्लान में शामिल कर इसका विकास करने के निर्देश दिए है।

नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अब तक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कानीपुरा में 156 और मंछामन कॉलोनी में 400 फ्लैट बनाकर तैयार कर चुका है। इसके अलावा कानीपुरा में एलआईजी श्रेणी के 48 और एमआईजी श्रेणी के 100 फ्लैट बनकर तैयार हो रहे है।

वार्ड क्रमांक 35 नीलगंगा, कवेलू कारखाने की पास की जमीन पर शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ईडब्ल्यूएस, एल.आई.जी, एम.आइ.जी एवं दुकानों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री आशीष पाठक, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री श्री पीयूष भार्गव एवं उपयंत्री श्री निर्झर शुक्ला के साथ स्थल निरीक्षण करते हुए जो योजना बनाई गई है उसकी ड्राइंग डिजाइन देखी साथ ही कुछ आवश्यक संशोधन करवाते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंगोरिया थाने के उपनिरीक्षक का निधन

Fri Feb 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। सांस की बीमारी का उपचार कर रहे उपनिरीक्षक का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। पुलिस विभाग को खबर मिलते ही माहौल गमगीन हो गया। एसपी, एएसपी जिला अस्पातल पहुंचे। इंगोरिया टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे ने बताया कि 5 माह पूर्व थाने पर पदस्थ हुए उपनिरीक्षक एसआई राघवेन्द्रसिंह कुशवाह को […]