बीपीएल हितग्राहियों की होगी जांच, एसडीएम ने बनाई टीम

बडऩगर, अग्निपथ। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों की जांच के लिए प्रशासन की टीम घर-घर सर्वे करेगी। अपात्र हितग्राहियों को ढूंढने के लिए की जा रही जांच के लिए एसडीएम ने टीम बनाई है।

तहसील कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को जांच दल सदस्यों व संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक अनुविभागीय अधिकारी निधि सिंह ने ली। जांच दले में पटवारी को प्रभारी एंव सहायक के रूप में नगरपालिका कर्मचारी को शामिल किया है।

बैठक में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि बडऩगर शहरी क्षेत्र की समस्त आंगवाडी कार्यकर्ता को आदेशित करें कि बीपीएल सर्वे के दौरान जाँच दल के साथ रहें। जॉच दल को 15 दिवस में जांच पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया है। बीपीएल सर्वे दल पर सतत निगरानी के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं सहयोगी के रूप में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

उन्हें घर-घर जाककर अपने अपने वार्ड का सर्वे समय सीमा में पूर्ण करने व सर्वे का अपडेट राजस्व ग्रुप में फोटो सांझा करने की हिदायत दी। एसडीएम ने दल को निर्देशित किया कि जाँच निष्पक्षता पूर्वक की जावे। जाँच के दौरान कोई समस्यां आती है तो तत्काल अवगत करावे। जाच के बाद एसडीएम द्वारा पात्र हितग्राहियों को सुनवाई का अवसर दिया जाएगा।

इसके बाद अपात्र हितग्राहियों को सूची से हटाने की कार्यवाही की जावेगी। बडऩगर शहर में बीपीएल के पात्र हितग्राही की संख्या 2400 है। बैठक में तहसीलदार राधेश्याम पाटीदार, मुख्यनगर पालिका अधिकारी संदेश शर्मा एवं गठित जाँच दल प्रभारी पटवारी एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> हाइवे पर घोटाला: </span> शिफ्टिंग में ठेकेदार लगा रहा था पुराने पोल और उपकरण, काम रुकवाया

Mon Feb 7 , 2022
मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद, बिजली कम्पनी के डीई ने एनएचएआई को लिखा पत्र सुसनेर, अग्निपथ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा नेशनल हाइवे 552 जी पर उज्जैन से चवली तक कुल 133 किलोमीटर के मार्ग को टू लेन सडक़ बनाने के लिए 346 करोड़ रुपये की लागत […]

Breaking News