पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में वोटिंग LIVE: अब तक 48% वोटिंग

सबसे ज्यादा 51.13% शामली और सबसे कम 43.10% गाजियाबाद में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में पश्चिम यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर तीन बजे तक इन जिलों में 48% वोटिंग हुई है।

शामली में वोटिंग के प्रति लोगों में अच्छा उत्साह दिख रहा है। यहां 3 बजे तक 53.13% वोटिंग हो चुकी है। दूसरे नंबर पर मुजफ्फरगनर और तीसरे पर हापुड़ है। यहां क्रमश: 52% और 51% वोटिंग हुई है। वहीं, गाजियाबाद वोटिंग के मामले में फिसड्‌डी है। यहां महज 43% मतदान हुआ है। कई जिलों में EVM खराब होने की सूचना है। इसके अलावा, वोट डालने के वीडियो भी वायरल हुए हैं। वहीं, कई जगहों पर मतदान का विरोध होने की भी सूचना है।

मतदान के दौरान बुजुर्ग की मौत

  • जेवर में पीठासीन अधिकारी पर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप। ग्रामीणों ने बूथ पर किया हंगामा। पुलिस ने मोर्चा संभाला।
  • बागपत में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें रालोद समर्थक ने पोलिंग बूथ के अंदर से वोट डालने का वीडियो बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • मथुरा में बलदेव विधानसभा के गांव शाहपुर में मतदान के दौरान 71 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई
  • आगरा के एत्मादपुर में वोटिंग बूथ के अंदर का वीडियो वायरल। मौके पर DM पहुंचे। कहा कि ऐसी हरकत करने वाले को चिह्नित कर रिपोर्ट की जाएगी।

पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में

  • पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं।
  • पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं।
  • 2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सपा-बसपा ने दो-दो और रालोद महज एक सीट जीत पाई थी।

Next Post

हिजाब पर अब पोस्टर'वार': उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Thu Feb 10 , 2022
कलेक्टर कार्यालय क्षेत्र में लगाया पोस्टर, FIR दर्ज उज्जैन। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब उज्जैन भी पहुंच गया है। असामाजिक तत्वों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय के बाहर दीवार पर हिजाब को लेकर विवादित पोस्टर चिपका दिया। इसमें […]