खट्टर पर फूटा किसानों का गुस्सा: हरियाणा के CM की गाड़ी पर अंबाला में किसानों ने डंडे बरसाए

अंबाला। कृषि बिलों के विरोध में किसानों का गुस्सा बढ़ रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मंगलवार को किसानों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। अंबाला में किसानों ने खट्टर के काफिले पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर डंडे बरसाए, CM का काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में कई किसानों की पगड़ियां गिर गईं।

प्रदर्शनकारियों ने CM की गाड़ी पर भी डंडे मारे
किसान शांतिपूर्वक काले झंडे दिखा रहे थे, लेकिन पुलिस ने मुख्यमंत्री को दूसरे रास्ते से निकालने की कोशिश की। इससे किसान भड़क गए और उन्होंने गाड़ियों पर डंडे मारने शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री जिस गाड़ी में थे, उस पर भी डंडे मारे तो पुलिस ने रोका।

खट्टर अंबाला में नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक करने आए थे। उसके बाद उन्हें भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा के समर्थन में जनसभा करनी थी। लेकिन, बैठक से निकलते ही किसानों ने उन्हें घेर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेलिब्रिटीज पर कोरोना कोरोना की कार्रवाई का साया : मुंबई में रात 2 बजे तक पार्टी कर रहे रैना, सुजैन और गुरु रंधावा समेत 34 गिरफ्तार, बाद में छूटे

Tue Dec 22 , 2020
मुंबई।  एयरपोर्ट के पास ड्रैगन फ्लाई क्लब में पुलिस ने सोमवार रात करीब ढाई बजे छापा मारा। क्रिकेटर सुरेश रैना समेत 27 सेलिब्रिटीज और 7 स्टाफ के खिलाफ IPC की धारा-188, 269 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। क्लब में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन और […]

Breaking News