हिजाब पर अब पोस्टर’वार’: उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश

कलेक्टर कार्यालय क्षेत्र में लगाया पोस्टर, FIR दर्ज

उज्जैन। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब उज्जैन भी पहुंच गया है। असामाजिक तत्वों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय के बाहर दीवार पर हिजाब को लेकर विवादित पोस्टर चिपका दिया। इसमें गंदे शब्दों में कमेंट किया गया है। नीचे अल्लाह हू अकबर भी लिखा है।

माधव नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक पोस्टर बुधवार-गुरुवार की देर रात चिपकाया गया है। पुलिस ने तुरंत पोस्टर जब्त करके अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवादित पोस्टर को मॉर्निंग वॉक करने वाले राहगीरों ने देखा। इसके बाद पोस्टर की खबर हर तरफ फैल गई।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। असामाजिक तत्वों की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है।अज्ञात के विरुद्ध धारा 294,505 व अन्य में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोभन योग में दाण्डा रोपिणी पूर्णिमा 16 फरवरी को, माघ स्नान भी इसी दिन पूर्ण सिंहपुरी की प्राचीन होली का खुदेगा गड्ढा

Thu Feb 10 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि इस बार बुधवार के दिन अश्लेषा नक्षत्र में शोभन योग के साथ आ रही है। 16 फरवरी को आने वाली पूर्णिमा, व्रत की पूर्णिमा भी कहलाएगी। साथ ही इसी दिन माघ स्नान की पूर्णता भी रहेगी। ऐसी मान्यता है कि […]
danda ropani poonam

Breaking News