रंगीन मछली घर से मिले 8 कछुए और 2 तोते

वन विभाग ने मारी दबिश, दुकान संचालक हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। वन विभाग की टीम ने सोमवार सुबह रंगीन मछली घर पर दबिश देकर 8 कछुए और 2 तोतों का बरामद किया। मछली घर से कछुए-तोते का विक्रय किया जा रहा था।

मॉडल स्कूल के सामने सांवेर रोड पर रंगीन मछली घर से पहाड़ी कछुए और तोतो का व्यवसाय होने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने सर्च वारंट जारी कराने के बाद सुबह दुकान पहुंचकर दबिश दी। दुकान संचालक गौरव नहीं पहुंचा था। जिसका दोपहर तक इंतजार किया गया और उसके आते ही उसे हिरासत में लेकर सर्चिंग शुरु की गई।

मछली घर से 8 देशी कछुए मिल गये। वही तलाशी के दौरान गत्ते से बने बॉक्स से 2 तोते के बच्चे भी मिल गये। वन विभाग की टीम संचालक को अपने साथ उसके घर आगररोड लेकर भी पहुंची। कछुए और तोते जब्त कर लिये गये थे। वन विभाग की टीम ने मौके पर जानकारी देने से इंकार कर दिया था।

मीडियाकर्मियों से हुआ विवाद

रंगीन मछली घर पर वन विभाग की दबिश का पता चलने पर मीडियाकर्मी कवरेज के लिये मौके पर पहुंच गये थे। जहां सर्चिंग कर रहे अधिकारियों ने रोक दिया। उनका कहना था कि विभागीय अधिकारियों द्वारा ही जानकारी दी जाएगी, लेकिन किसी अधिकारी ने फोन कॉल रिसिव नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाभी ने किया विवाद, देवर ने जहर खाकर दे दी जान

Mon Feb 14 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। मकान पर कब्जे का प्रयास कर रही महिला का ससुर और देवर से विवाद हो गया। ससुर को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। देवर ने आये दिन के विवाद से परेशान होकर जहर खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मक्सीरोड केसरबाग के समीप मैत्रीकुंज में […]
ऑनलाइन जहर मंगाकर

Breaking News