उज्जैन के खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में हुआ चयन

karate 17feb22

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश स्पोट्र्स कराते एसोसिएशन द्वारा अधिकृत 13वीं ओपन स्टेट इंडियन कराते चैंपियनशिप 2022 का आयोजन छिंदवाड़ा में खेल विभाग के हॉल में हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, बैतुल बालाघाट, भोपालए विदिशा, शहडोल, उमरिया, झाबुआ, आलीराजपुर मंडला, उज्जैन और जनजातीय कार्य विभाग के 350 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

विभिन्न वर्ग के विभिन्न वजन समूह में आयोजित प्रतियोगिता में उज्जैन टीम के 7 खिलाडिय़ों ने भाग लेकर 7 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक व 4 कांस्य पदक प्राप्त किये।

जिसमें ऋतु परमार ने ब्लेक बेल्ट ईवेंट कुमिते विधा में स्वर्ण और काता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा ब्लो बेल्ट में कृतिका चौहान ने काता और कुमिते में स्वर्ण पदक, किरण धानक ने काता विधा में स्वर्ण पदक व कुमिते में रजत पदक, नंदनी राठौड़ ने काता में रजत पदक व कुमिते में कांस्य पदक, दीपिका मवाला ने काता व कुमिते में कांस्य पदक प्राप्त किया तथा डिजीटल कोचिंग क्लासेस से आरव कटकर, 7-8 वर्ष बालक वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक व काता में कास्य 10 से 11 वर्ष बालक वर्ग में हिमांशु अंडेरिया ने कुमिते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

नेशनल इंडियन कराते प्रतियोगिता मई में

जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश के राज्य कराते प्रमुख और मध्यप्रदेश स्पोट्र्स कराते संघ के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह तोमर ने बताया कि आगामी नेशनल इंडियन कराते प्रतियोगिता का आयोजन मई में बैंगलोर में होगा। संभावना है कि नेशनल मेडलिस्ट उसमें भाग लेने के लिए पात्र होंगे। मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग के अधिकृत खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संभागीय कराते प्रमुख सेंसई डीआर कवरेती को जिले में सराहनीय कार्य करने हेतु मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। उज्जैन के खिलाडिय़ों का आगामी मई माह में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट बेंगलुर के लिए चयन हुआ।

Next Post

सुनहरी से लेकर भूखी माता मंदिर घाट और महाकालेश्वर मंदिर में जलने वाले दीपकों की ही होगी गिनती

Thu Feb 17 , 2022
महाशिवरात्रि पर्व पर 11 लाख दीयों का है टारगेट, गुड़ी पड़वा पर जलाए जाते हैं पौने दो लाख दीपक उज्जैन, अग्निपथ। अयोध्या के बाद उज्जैन में दीये जलाने का रिकॉर्ड आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर बनेगा। इसके लिए जिला प्रशासन सहित शहर के संगठन पूरी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन रिकॉर्ड […]