शीतल पैलेस में आर्मीमेन के घर चोरों का धावा

Tala toda

दरवाजे का नकूचा तोड़ चोरी किये आभूषण और नगदी

उज्जैन, अग्निपथ। चोरों ने एक बार फिर रविवार-सोमवार रात एमआर-5 मार्ग पर दस्तक दी। अर्मीमेन के घर धावा बोलकर दरवाजे का नकूचा तोडक़र हजारों की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि शीतल पैलेस में आर्मीमेन केवलसिंह राजपूत का मकान बना हुआ है। आर्मीमेन जैसलमेर में पदस्थ है। मकान में पत्नी दीपिका और उसका बेटा रहता है। 16 फरवरी को दीपिका की मां का स्वास्थ्य खराब होने पर वह मायके सिहोर चली गई थी।

सोमवार सुबह पड़ोसी ने उसे मकान का दरवाजा खुला और नकुचा टूटा होने की सूचना दी। दोपहर में बेटे के साथ दीपिका शीतल पैलेस पहुंची और चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के लिये पहुंची, इस दौरान सामने आया कि चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण जिसमें कान के टॉप्स, नथ, चांदी की पायल और करीब 20 हजार रुपये नगद चोरी किये हैं।

मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु किये है। पुलिस जांच में लगी थी, तभी पता चला कि रात में चोरों ने तिरुपति एवेन्यू में भी एक सूने मकान में वारदात का प्रयास किया है, लेकिन कुछ लोगों के जागने पर चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माणाधीन मार्ग पर पलटी यात्रियों से भरी बस

Mon Feb 28 , 2022
12 से अधिक यात्री घायल, उज्जैन से हुई थी रवाना उज्जैन, अग्निपथ। आगररोड पर सोमवार दोपहर यात्रियों से भरी बस पलटी खा गई। निर्माणाधीन मार्ग पर हुई दुर्घटना में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हंै। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। ब्रह्माणी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी […]
हादसे