हाथ में पिस्टल लिए फोटो वायरल कर दिया

Ujjain girl with gun on social media arrested 05 03 22

अब बायफ्रेंड के साथ पुलिस हिरासत में युवती, पिस्टल-कट्टे जब्त

उज्जैन, अग्निपथ। पिस्टल-कट्टे के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट अपलोड करना युवती को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे बायफ्रेेंड के साथ हिरासत में लिया है। रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक युवती के हाथ में पिस्टल-कट्टे थामे फोटो वायरल हो रही थी। सोशल मीडिया पर नजर रख रही पुलिस के सामने पोस्ट आई तो युवती उज्जैन की होना सामने आई। जिसकी तलाश करने पर सामने आया कि मक्सीरोड नीमनवासा कर रहने वाली है। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू किये।

शनिवार को विक्रमनगर ब्रिज के पास युवती बाय फ्रेंड के साथ एक्टिवा पर सवार पुलिस को मिल गई। दोनों को हिरासत में लेकर पंवासा थाने लाया गया। युवती ने अपना नाम श्यामा डाबी (20) और बायफ्रेंड कृतज्ञसिंह भदौरिया (22) दानीगेट होना सामने आये।

वायरल फोटो के संबंध में पूछताछ करने पर पिस्टल-कट्टा बायफ्रेंड का होना बताया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद एक पिस्टल और कट्टा के साथ 2 जिंदा कारतूस दोनों की निशानदेही से बरामद कर एक्टिवा जब्त की गई है।

बीए की छात्रा है युवती

श्यामा बीए की पढ़ाई कर रही है। बायफ्रेंड एलएलबी कर रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि अवैध हथियार कहा से लाये थे। दोनों को गिरफ्तार करने में टीआई गजेन्द्र पचौरिया, एएसआई सावित्री कटारा, रोहित कुमार, आरक्षक वीरेन्द्र जाट, कालीचरण, सुनील भदौरिया, महिला आरक्षक आशा बर्वे और टीम की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिलिंग स्टेशन पर निगमकर्मी और पुलिस जवान के बीच विवाद

Sat Mar 5 , 2022
निगम कर्मचारियों ने किया घेराव, पुलिस ने दिया आश्वासन उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस वेलफेयर फिलिंग स्टेशन पर शनिवार सुबह निगमकर्मी और पुलिस जवान के बीच विवाद हो गया। निगमकर्मी से मारपीट की गई। निगम वाहन शाखा प्रभारी और कर्मचारियों को खबर लगी तो फिलिंग स्टेशन पहुंच घेराव कर दिया। पुलिस ने […]
दो घटनाओं में 8 लोग घायल