नगर निगम ने शहर में शुरू की 6 बर्तन बैंक

bartan bank ujjain 08 03 22

टेंट हाउस से कम किराए पर उपलब्ध होंगे थाली-गिलास

उज्जैन, अग्निपथ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर रैंक लाने के लिए नगर निगम ने नया प्रयोग शुरू किया है। नगर निगम ने शहर के प्रत्येक जोन में एक-एक बर्तन बैंक की स्थापना की है। फिलहाल यह प्रयोग शुरूआती दौर में है, आने वाले वक्त में बर्तन बैंक में बर्तनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

कोई भी नागरिक इन बर्तन बैंको से विभिन्न आयोजनों में उपयोग के लिए टेंट हाउस से काफी कम दर पर बर्तन किराए पर ले सकेगा। बर्तन किराए पर लेने से पहले बर्तन की कीमत के एक हिस्से की राशि डिपाजिट भी रखना होगी।

नगर निगम मुख्यालय से प्रत्येक जोन के एक-एक कम्यूनिटी हॉल में बर्तन बैंक खोलने के निर्देश जारी किए गए है। शुरूआत में प्रत्येक जोन को 150-150 नग थाली और ग्लास दिए गए है। सभी जोन कार्यालयों में बर्तनों को डिस्प्ले के रूप में सजाया गया है, ताकि आम लोगों के बीच योजना का प्रचार हो सके।

जोन क्रमांक 1 के प्रभारी सुनील जैन के मुताबिक सभी जोन में एक-एक कम्यूनिटी हॉल का चयन कर वहां गरीब तबके के लोगों की मदद के लिए बर्तन बैंक स्थापित करने के निर्देश है। 300 बर्तनों के साथ इसकी शुरूआत की गई है, आने वाले दिनों में बर्तनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस काम में समाजसेवियों की भी मदद ली जाएगी।

Next Post

<span>महिला दिवस: </span>दो महिलाओं ने मिलकर दौड़ाई भोपाल रूट पर ट्रेन

Tue Mar 8 , 2022
उज्जैन से बकानियाभौरी तक महिला पायलट के हाथ ट्रेन की कमान उज्जैन, अग्निपथ। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे देश, प्रदेश और जिले में महिलाओं के सम्मान में कई कार्यक्रम हुए। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर भी महिला शक्ति के सम्मान में एक अनूठा प्रयोग किया गया। मंगलवार को उज्जैन […]
ladies loco pilot train women's day 2022