विद्यार्थियों को स्वतंत्रता एवं स्वच्छंदता में अंतर समझना होगा-कुलपति

बालिका सुरक्षा उपाय हेतु जागरूकता’ कार्यशाला में बताया पहला विरोध ही आपको सुरक्षित करता है

उज्जैन, अग्निपथ। समाजशास्त्र एवं समाजकार्य अध्ययनशाला, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के संयुक्त तत्वावधान में ‘बालिका सुरक्षात्मक उपाय हेतु जागरूकता’ कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को सुरक्षा के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिर्ची एवं स्प्रे वितरित किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कुलपति अखिलेशकुमार पांडेय ने कहा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता एवं स्वछंदता में अंतर समझना होगा। मुख्य वक्ता दीपिका शिंदे सब इंस्पेक्टर आरटीएफ पुलिस विभाग ने कहा महिला को दो तरह की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। पहली जो घर से शुरू होती है घर पर रिश्तेदार, पारिवारिक मित्र सबके व्यवहार को समझकर सतर्क होने की जरूरत है।

दूसरी बाहर जो पड़ोस से आरंभ होकर विद्यालय महाविद्यालय, कार्यस्थल पर ध्यान रखना होगा। पहला विरोध ही आपको सुरक्षित करता है। हमें साहस, सुझबुझ से समझना होगा। सोशल मीडिया की अपराध में महत्वपूर्ण भूमिका है, हम अपनी फोटो, अपनी व्यक्तिगत जानकारी मीडिया पर शेयर करते हैं जो उसके बाद हमारी नहीं रह जाती है।

वन स्टाप सेंटर की सलाहकार वर्षा व्यास ने व्यक्तिगत अनुभव साझा करने के साथ ही महिलाओं, बालिकाओं को उनकी जिम्मेदारी। विषय प्रवर्तन प्रियंका त्रिपाठी ने महिला बाल विकास कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी दी। डॉ. ज्योति उपाध्याय विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र समाजकार्य ने स्वागत भाषण दिया।

डॉ. मनीषा चौरे ने कार्यक्रम संचालन एवं डॉ. मनु गौराह ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुमन सिसौदिया, डॉ. प्रीति पांडे, डॉ. अंजना गौड़, मीताली, शिखा जहीर, भारतीय शिक्षा महाविद्यालय, लोकमान्य तिलक महाविद्यालय, शा. कन्या महाविद्यालय, माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सांदीपनि महाविद्यालय, संस्कृत वेद ज्योतिष अध्ययनशाला विवि, प्राचीन भारतीय इतिहास अध्ययनशाला, वाणिज्य अध्ययनशाला एवं समाजशास्त्र एवं समाजकार्य अध्ययनशाला, शिक्षक एवं छात्रों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम विवि दीक्षांत समारोह 2 को, 25 तक हो सकेंगे पंजीयन

Fri Mar 11 , 2022
राज्यपाल के साथ नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी होंगे अतिथि उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षान्त समारोह का आयोजन राज्यपाल मंगूभाई पटेल की अध्यक्षता और उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। दीक्षांत समारोह 2 अप्रैल गुड़ी पड़वा की सुबह 11. 30 बजे विश्वविद्यालय परिसर […]