रास्ते के विवाद को लेकर यादव परिवार में चले हथियार

दोनों पक्ष से आठ घायल, अस्पताल में हंगामा

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर रोड ग्राम सदावल में रात 8.30 बजे यादव परिवार के दो पक्षों में जमकर हथियार चल गए। आठ घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती करना पड़ी।

महाकाल टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि ग्राम सतावल में रहने वाले अशोक यादव और दौलत राम यादव के परिवार में रास्ते की बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। देर शाम दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर चाकू तलवार से हमला कर दिया। दोनो और से 8 लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर घायलों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा था उस दौरान दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। हंगामे की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। एक युवक को हिरासत में लिया गया है जिसे थाने भेजा गया।

घायलों में दौलतराम यादव, रवि यादव और जगदीश यादव घायल हुए हैं। दूसरी ओर से अशोक यादव, दिनेश यादव, गोविंद यादव, अशोक कुशवाहा और राधेश्याम शर्मा गए हैं। टीआई गौतम के अनुसार दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुध- गुरु आदित्य योग में होली 17 को

Fri Mar 11 , 2022
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र की साक्षी में होगी होलिका की पूजा, पाताल वासिनी भद्रा देगी शुभ फल उज्जैन, अग्निपथ। पंचांग की गणना के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका की पूजन की मान्यता है। इस बार होलिका का महापर्व 17 फरवरी गुरुवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शूल […]
Holika dahan