ठाकुरजी की हवेली में उड़ा रंग-गुलाल

भक्तों ने भगवान संग खेला फाग

शाजापुर। सोमवारिया बाजार स्थित गोवर्धननाथ हवेली मंदिर में ठाकुरजी की पधरावनी कर श्रद्धालुओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। शनिवार को ठाकुरजी की पघरावनी कर भक्तों ने गोर्वधन धाम स्टेशन रोड़ पहुंचकर गुलाल और फूलों से होली खेल कर फागोत्सव मनाया। मंदिर के मुखिया मुकेश मेहता, निकुंज मेहता ने बताया कि यदि कोई मनोरथी चाहे की ठाकुर उनके बगीचे में फाग मनोरथ के लिए पधारे तो वह मंदिर से बहार गोर्वधन भगवान की पधरावनी कर फाग उत्सव मना सकता है।

योगेश मेहता ने बताया कि इस वर्ष के फाग मनोरथी सपना विनय शर्मा, आदित्य शर्मा एवं शर्मा परिवार है। ठाकुर के फाग मनोरथ हेतु पूरे गोवर्धन धाम की पुष्प सज्जा की गई और पधरावनी स्थल को सुसज्जित कर ठाकुरजी के दर्शन खोले गए। इसके बाद ठाकुरजी संग भक्तों ने होली खेली। फिर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलाज के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat Mar 12 , 2022
देवास, अग्निपथ। जिले के नेमावर में इलाज करने के नाम पर तांत्रिक ने मंडीदीप जिला रायसेन की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत के बाद आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार रायसेन जिले के मंडीदीप की एक महिला जिसका मायका भोपाल में […]