भगोरिया में कांतिलाल भूरिया पर हमला

MLA Kanitlal bhuria par hamla 17 03 22

हमले के वक्त झाबुआ विधायक के साथ पुत्र विक्रांत भूरिया भी थे

झाबुआ (मनोज चतुर्वेदी)। झाबुआ के कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया उनके पुत्र प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमला उस समय किया गया जब वे अलीराजपुर की जोबट तहसील में भगोरिया पर्व को देखकर वापस लौट रहे थे।

हमलावरों ने उनके वाहनों पर पथराव किया वाहनों के कांच फूट गए वाहनों को नुकसान हुआ। घटना के दौरान भूरिया के पारिवारिक सदस्य दीपक भूरिया भी साथ ही थे। घटना के समय भगोरिया पर्व की भारी भीड़ थी हमले के दौरान अफरा-तफरी मच गई पुलिस ने भी बीच-बचाव कर इन दोनों नेताओं को सुरक्षित निकाला।

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है उसमें साफ देखा जा रहा है कि श्री भूरिया के वाहनों पर पत्थर से हमला किया जा रहा है श्री भूरिया घटना की रिपोर्ट लिखवा ने अपने पुत्र के साथ थाने पहुंचे हैं।
अलीराजपुर के पूर्व कॉंग्रेसअध्यक्ष महेश पटेल ने विक्रांत भूरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमारे गांव के एक लडक़े का अपहरण कर ले गए श्री पटेल ने बताया कि कांतिलाल भूरिया विक्रांत भूरिया कहीं जा रहे थे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी पर पत्थर मार दिया। मेरा पुत्र भी वहीं से जा रहा था तो विक्रांत भूरिया और दीपक भूरिया ने गाड़ी रोकी और एक लडक़े का अपहरण करके ले गए । हम इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे इस पूरे मामले में बात करने के लिए प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Next Post

आखिरी भगोरिया में उमड़ा जनसैलाब

Thu Mar 17 , 2022
परंपरागत के साथ आधुनिक परिधान मे सज कर आए युवक-युवतियां पारा। आदिवासी लोक संस्कृति का होली के पुर्व साप्ताहिक हाट बाजार मे सात दिनो तक लगने वाला परंपरागत पर्व भगोरिया गुरुवार को पारा मे उत्साह व उल्लास के साथ जोर शोर से भराया। जहां सुबह से ही ग्रामीण अंचलों से […]
Bhgoriya 19 03 22