पीएचई की बिल वसूली में कम पड़ गए 70 लाख

सहायक आयुक्त ने 17 टीमों को दिया हर रोज 17 लाख रूपए वसूलने का टारगेट

उज्जैन, अग्निपथ। बकाया वसूली के मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग(पीएचई) का अमला अच्छा-खासा पिछड़ गया है। ताजा वित्तीय वर्ष में पिछले साल के मुकाबले भी करीब 70 लाख रुपए कम आय हुई है। नगर निगम आयुक्त ने बकाया वसूली पर चिंता जाहिर की तो बुधवार को सहायक आयुक्त नीता जैन पीएचई के अमले की मीटिंग लेने पहुंच गई।

ढाई घंटे तक कर्मचारियों पर खूब जोर डाला, पीएचई की 17 बिल वसूली टीमों को हर रोज एक-एक लाख रूपए वसूली का टारगेट दिया गया है। यह टारगेट ऐसे समय में मिला है जब 17 ही टीमें मिलकर बमुश्किल 2.50 लाख रूपए औसत हर रोज वसूल पा रहे है।

शहर में पीएचई के 60 हजार के लगभग नल कनेक्शन है। पिछले वित्तिय वर्ष में मार्च अंत तक पीएचई का अमला 7 करोड़ 72 लाख रूपए बकाया वसूली कर चुका था। इस साल अब तक 7 करोड़ 3 लाख रूपए ही वसूल हो सके है। बुधवार की दोपहर ननि सहायक आयुक्त नीता जैन पीएचई के दफ्तर पहुंची। उन्होंने सभी सब इंजीनियरों के अलावा बकाया बिल वसूली में लगे अमले की बैठक ली। दोपहर 1.30 बजे से शुरू हुई यह बैठक शाम 4 बजे तक चलती रही।

बकाया बिल वसूली की एक टीम में बिल वितरक, बिल क्लर्क, केशियर और संबंधित टंकी के सब इंजीनियर शामिल है। ऐसी 17 टीमें शहर में पिछले लगभग 2 महीने से बकाया राशि वसूलने की जुगत में लगी है। किसी भी एक दिन वसूली का संयुक्त आंकड़ा 3 लाख की रकम को पार नहीं कर पाया। अब सहायक आयुक्त नीता जैन ने हर एक टीम को 1 लाख रूपए हर रोज की वसूली करने को कह दिया है। चेतावनी भी दी है कि यदि बिल वसूली में पिछड़े तो कार्यवाही तय मानकर चलिए।

मीटिंग चल रही थी, कर्मचारी खाना खाने चला गया

पीएचई की बिल वसूली से संबंधित बैठक के दौरान जब सहायक आयुक्त नीता जैन कर्मचारियों की क्लास ले रही थी तब एक कर्मचारी मांगीलाल बैरागी हर चीज से बेपरवाह होकर खाना खाने चले गए। बैरागी बिल क्लर्क है। वापस लौटे तो मेडम ने फटकार लगाई। बैरागी ने जवाब दिया- आपको जो करना है, करिए, बाबा सब देख लेंगे।

नीता जैन ने तत्काल ही सहायक यंत्री वाय.के. निगम को निर्देश दिए कि मांगीलाल बैरागी के खिलाफ कार्रवाही प्रस्तावित करे। दो अन्य बिल वितरक मुकेश चौहान और विष्णु मालवीय बिना किसी सूचना के 4 दिन से छुट्?टी पर है। सहायक आयुक्त ने इन्हें भी शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली, रंगपंचमी तथा ग्राहक मिलन समारोह में सदस्यों का अभिनंदन किया

Wed Mar 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। परस्पर सहकारी बैंक का होली,रंग पंचमी तथा ग्राहक मिलन समारोह अनिलसिंह चंदेल की अध्यक्षता में बनखण्डी हनुमान मंन्दिर सुदामा नगर में हुआ । कार्यक्रम का संचालन ठाकुर हरदयालसिंह एडवोकेट ने किया । बैंक सदस्यों ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंक संचालक मंडल ने बैंक का डूब ऋण […]
parspar sahakari bank meeting 23 03 22