राज्य कर्मचारी संघ एवं डिप्लोमा एसोसिएशन ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया

karmchari sangh railly 24 05 22

उज्जैन, अग्निपथ। हम सब ने यह ठाना है स्वच्छता में उज्जैन को नंबर वन शहर बनाना है। इस संदेश के साथ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं डिप्लोमा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग देवास पानी की टंकी परिसर से कर्मचारी एवं अधिकारियों ने संयुक्त रुप से शहर के गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए एक जागरूक रैली का आयोजन किया।

रैली में स्वच्छता मिशन की भी पूरी टीम साथ रही। उक्त जानकारी देते हुए जिला सचिव दिलीप चौहान ने बताया कि रैली को पूर्व जल कार्य समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसमें प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वर्ग से सुंदर इस उज्जैयिनी को स्वच्छता में नंबर वन बनाना है रैली के समापन अवसर पर पूर्व निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत ने संदेश दिया कि शहर को नंबर वन बनाना है।

इसमें राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी, डिप्लोमा एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौबे, मिथिलेश त्रिवेदी, प्रभारी सहायक यंत्री वाय के निगम, राजीव गायकवाड, दिलीप नोधाने , जावेद कुरेशी, श्रीमती बिंदु अत्रे, मनोज खरात, सुभाष मूवेल, चंद्रशेखर चौहान प्रह्लाद मैहर, जगदीश तिवारी ,विनोद श्रीवास्तव राम सिंह बनिहार, आदर्श कुमार जांमगड़े ,विनोद सिंह पवार, राजीव सिंह सेंगर, राजेंद्र तिवारी ,अशोक राव, अशोक वर्मा, अनिल जैन, महेंद्र वर्मा, संदीप राय, अनिरुद्ध पंड्या, प्लंबर एसोसिएशन से रतन सिंह चौहान, राजू उदैनिया, राजू बिजोरा चंद्रेश लश्करी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवॉर्ड सेरेमनी में शिप्रा क्लब को मिले 10 अवार्ड

Thu Mar 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। लायंस क्लब शिप्रा द्वारा वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्य, कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्य हेतु रीजन सेवन की रीजन चेयर पर्सन डॉ. लायन सतिंदर कौर सलूजा द्वारा शिप्रा क्लब के अध्यक्ष राजेश घाटिया, सचिव संजय सिद्धा, कोषाध्यक्ष पद्माकर मुले को 10 अवार्ड प्रदान किये गये। लायंस […]
Lions club awrd shipra 24 03 22