अवॉर्ड सेरेमनी में शिप्रा क्लब को मिले 10 अवार्ड

Lions club awrd shipra 24 03 22

उज्जैन, अग्निपथ। लायंस क्लब शिप्रा द्वारा वर्ष भर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्य, कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्य हेतु रीजन सेवन की रीजन चेयर पर्सन डॉ. लायन सतिंदर कौर सलूजा द्वारा शिप्रा क्लब के अध्यक्ष राजेश घाटिया, सचिव संजय सिद्धा, कोषाध्यक्ष पद्माकर मुले को 10 अवार्ड प्रदान किये गये।

लायंस ऑफ उज्जैन को कोऑर्डिनेटर दीपक राजवानी ने बताया कि इंटरनेशनल डायरेक्टर वीके लाडिया, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दिलीप धारीवाल, लायन अजय गुप्ता, लायन गिरीश जायसवाल, लायन जीपीएस जोहर के सम्मुख क्लब के अध्यक्ष लायन राजेश घाटिया को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

उनके सम्मानित होने पर लायन प्रवीण खंडेलवाल, विनोद जैन, लायन ममता दाता, लायन छाया लोखंडे, लायन राजेंद्र शाह, लायन स्वाति घाटिया आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह का आयोजन

Thu Mar 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ । शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. जी. के. उज्जैनकर शास. महाविद्यालय धार, डॉ. स्मिता वर्मा विभागाध्यक्ष एप्लाइड साइंस इंदौर, डॉ. वंदना गुप्ता प्राचार्य एवं प्राध्यापक गणित शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय उज्जैन थे। डॉ. जी. के. उज्जैनकर ने […]
Mathamatics day in science college ujjain