जमीन पर पटका सिर, गर्दन मरोडक़र कर दी हत्या

पंवासा में बंद कमरे से मिली महिला की लाश

उज्जैन, अग्निपथ। बंद कमरे में मिली महिला की लाश का मामला हत्या का सामने आया। महिला का सिर जमीन पर पटका गया था, उसकी गर्दन मोडक़र हत्या की गई थी। घटना के बाद से पति फरार है, जिसके साथ मृतका इंदौर से आई थी।

पंवासा तलाई के मकान में देर रात इंदौर से रेखा पति लखन आई थी। दरवाजे पर ताला लगा था, उसने दरवाजे में से अंदर झांका तो उसकी ननद आरती पति अरुण (26) का शव पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़ा गया। आरती को जमीन पर पटक-पटक कर मारा गया था, उसकी गर्दन मोडक़र हत्या की गई थी।

टीआई गजेन्द्र पचोरिया ने जांच शुरु की और रेखा से पूछताछ की। उसने बताया कि आरती और अरुण ने सालभर पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ महिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सुबह उज्जैन में आधार और पेनकार्ड बनाने का कहकर निकले थे। शाम तक लौटने की बात कही थी।

काफी देर तक नहीं लौटे तो कॉल किया। दोनों ने मोबाइल रिसिव नहीं किया। शंका होने पर वह रात में पंवासा पहुंची। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर अरुण की तलाश शुरु की है।

राजस्थान का रहने वाला है अरुण

परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि अरुण राजस्थान का रहने वाला है। आरती की मुलाकाल उससे हलवाई का काम करने के दौरान हुई थी। दोनों सालभर से पति-पत्नी के रुप में इंदौर रहने आ गये थे। जहां किराना की दुकान खोली थी। लेकिन दोनों में झगड़ा बहुत होता था।

पंवासा में मकान आरती का ही है। पुलिस आशंका है कि हत्या के बाद अरुण राजस्थान भागा है। उसकी मोबाइल लोकेशन भी राजस्थान की मिल रही है। जिसकी गिर तारी के लिये टीम रवाना की गई है।

2 शादी कर चुकी थी आरती

परिजनों ने बताया कि आरती पूर्व में दो शादी कर चुकी थी। पहले पति से एक संतान है। दोनों पति को छोडऩे के बाद उसकी पहचान अरुण से हुई थी। दोनों साथ रहने लगे थे, लेकिन अरुण चरित्र शंका करने लगा था। आरती के पहले पति हुई संतान नाना-नानी के पास रहती है।

दोस्त आया था साथ

पुलिस जांच में पता चला कि अरुण के साथ घर उसका दोस्त रोहित भी आया था। जिसने आरती की ातीजी तेजस्वी को उसकी बुआ की चाय की दुकान पर छोड़ा था। पुलिस ने मासूम तेजस्वी से पूछताछ की तो यह बात सामने आई है। पुलिस उसकी भी कॉल डिटेल खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग को 20 साल की सजा

Fri Apr 1 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर क्षेत्र में 7 साल की एक मासूम बालिका के साथ लगातार एक साल तक दुष्कर्म करते रहने वाले 60 साल उम्र के अपराधी को शुक्रवार को न्यायालय ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने अपने फैसले में बालिका को प्रतिकर के रूप में 6 […]