7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग को 20 साल की सजा

उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर क्षेत्र में 7 साल की एक मासूम बालिका के साथ लगातार एक साल तक दुष्कर्म करते रहने वाले 60 साल उम्र के अपराधी को शुक्रवार को न्यायालय ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

न्यायालय ने अपने फैसले में बालिका को प्रतिकर के रूप में 6 लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी देने के लिए जिला विधिक सहायता प्राधिकरण को लिखा है।

शुक्रवार को बडऩगर अपर सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल के न्यायालय से आरोपी हैदर पिता गनी उम्र 60 साल को 20 साल सश्रम कारावास और 3 हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई। उप संचालक अभियोजन डा. साकेत व्यास ने बताया कि आरोपी ने 4 जनवरी 2018 से 3 जनवरी 2019 के बीच 7 साल की मासूम बालिका के साथ लगातार कई बार दुष्कर्म किया।

आरोपी हैदर पीडि़ता को धमकाता था कि इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताए। अपराध का राज खुलने के बाद बडऩगर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हथियारों की नोंक पर पत्नी को किया किडनैप

Fri Apr 1 , 2022
कुछ घंटे में ही पकड़ाया, 1 दिन की रिमांड पर उज्जैन, अग्निपथ। प्रेम विवाह कर चुके युवक ने साथियों के साथ मिलकर हथियारों की नोंक पर पत्नी को किडनैप कर लिया। पुलिस ने कुछ घंटे बाद नागदा से एक साथी के साथ गिरफ्तार कर 1 दिन की रिमांड पर लिया […]