बाइक सवारों को बस ने कुचला, एक की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड पर सोमवार दोपहर तेज र तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। दुर्घटना स्थल पर एक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि निनोरा के समीप बाइक सवार दो युवकंों को तेज गति से आई यात्री बस ने कुचल दिया था। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। लोगों ने मामले की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। एक की मौके पर मौत हो चुकी थी, दूसरा गंभीर घायल था। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।

घायल से पूछताछ करने पर उसका नाम बलराम पिता रतनलाल (25) ग्राम निनौरा और मृतक का नाम मुन्नालाल पिता टिमरलाल (36) निवासी कंचनपुरा होना सामने आया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि मुन्नालाल और बलराम बैंड बजाने का काम करते है।

बाइक से बलराम के गांव निनौरा जा रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बस पीछे से आने पर घायल नम्बर देख नहीं पाया था, जिसके चलते पुलिस आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।

गिरने से वृद्ध की मौत

अशोकनगर में सोमवार सुबह घर से पैदल निकले रामचंद्र परमार (50) की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव जिला अस्पताल लाने लगी। तभी मौके पर पहुंचे परिजनों ने बीमार होने की बात कहकर पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। संभावना जताई गई कि हार्ट अटैक हुआ है। पूर्व में भी दिल का दौरा पड़ चुका था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो डॉक्टरों पर नगर निगम की गाज, तोड़े दोनों के अवैध निर्माण

Mon Apr 18 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शहर के दो प्रसिद्ध डॉक्टर्स पर सोमवार को नगर निगम की गाज गिरी। फ्रीगंज में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने और देसाई नगर में इन दोनों ही डॉक्टर्स के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही की गई। कंट्रोल रूम के सामने दुकानों पर लगी शटर तोड़े जाने के दौरान […]
Doctor ki dukan todi