किशोरी से छेड़छाड़, हिरासत में वृद्ध

उज्जैन, अग्निपथ। किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले वृद्ध को पुलिस ने बुधवार दोपहर हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि सिंधी कालोनी में किराना दुकान पर 15 वर्षीय किशोरी सामान लेने गई थी। जहां वृद्ध दुकान संचालक भीष्म रामलानी (58) ने बुरी नियत से किशोरी का हाथ पकड़ा और अश्लीलता करने लगा। किशोरी खुद को बचाकर घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। मां उसे थाने लेकर आई और घटनाक्रम बताया।

किशोरी का कहना था कि पहले भी काका उसका हाथ पकड़ चुका था, आज उसने दुकान में खींचने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर मामले में छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर वृद्ध को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

युवक की संदिग्ध मौत

उज्जैन, अग्निपथ। तबीयत बिगडऩे के बाद युवक को परिजन अस्पताल लेकर आये थे, जहां उसकी संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। तराना का रहने वाला लखन पिता अंतरसिंह परमार (19) प्रायवेट कम्पनी में काम करता था। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर अपने घर पहुंचा। मंगलवार शाम को परिजन अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल लेकर आये। जहां कुछ देर चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जहर खाने की आशंका व्यक्त की, लेकिन परिजनों से जहर खाने की बात से इंकार कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोक्षदायिनी मां शिप्रा को पुन: प्रवाहमान करने के लिए जनसहयोग अति आवश्यक-उपाध्याय

Wed Apr 27 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा को पुन: कल कल बहता हुआ रखने का प्रयास जनअभियान परिषद द्वारा आप सभी ग्रामीणजनों के साथ मिलकर प्रयास किये जा रहा हैं। जब तक आप सबका सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होगा तब तक उज्जैन की जीवनदायिनी, मोक्ष को प्रदान करने वाली मां […]