देवास के युवक-युवती की इंदौर अग्निकाण्ड में जलने से मौत

देवास, अग्निपथ। इंदौर में शुक्रवार को देर रात हुई दो मंजिला इमारत में हुई आगजनी से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और एक पुरुष है। मरने वालो में देवास के दो युवक-युवती भी शामिल है। कुछ जिंदा जले हैं और कुछ का दम घुट गया। यह बिल्डिंग घनी आबादी के बीच है। लोगों का कहना है कि पार्किंग में भी आग थी। लोगों को भागने की जगह नहीं मिली तो गैलरी से कूदकर जान बचाई। इन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक की जांच में पता चला है कि रात को बिजली गुल थी। जब बिजली आई तो एमसीबी में आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, बचाव दल ने 9 लोगों को इस अग्निकांड से रेस्क्यू भी किया है। 12 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है।

मृतकों में देवास की 20 वर्षीय आकांक्षा अग्रवाल भी शामिल है। देवास की रहने वाली आकांक्षा ने 15 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जश्न के फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किए थे। आकांक्षा के पिता है, माता नही है।बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में देवास निवासी आशीष राठौर उम्र 25 से 30 वर्ष की भी जान चली गई। आशीष देवास में कहा रहता है इसका पता अभी नही चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाड़ली लक्ष्मी संवाद कार्यक्रम हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पीले चावल देकर आंमत्रित किया

Sat May 7 , 2022
नलखेड़ा, अग्निपथ। प्रदेश में 02 मई से 11 मई तक मनाएं जा रहे लाड़ली लक्ष्मी उत्सव अन्तर्गत 08 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए शुक्रवार को नगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को उपस्थित रहने के लिए […]

Breaking News