सेवाधाम का एक और मरीज अस्पताल में भर्ती

नहीं थम पा रहा संक्रमण का सिलसिला

उज्जैन, अग्निपथ। अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके है। रविवार को इस आश्रम से फिर से एक मनोरोगी को जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। लगभग 25 साल उम्र का यह मनोरोगी भी किसी तरह के संक्रमण का शिकार है।

सेवाधाम आश्रम आश्रम में 1 मई के बाद से अब तक 5 मनोरोगियों की मौत हो चुकी है। उज्जैन में आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अलावा इंदौर के एम.वाय. अस्पताल में सेवाधाम आश्रम के 25 से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया गया। सभी में एक जैसे लक्षण थे। सभी के पेट चिपके हुए थे और सभी अर्धचेतना की हालत में अस्पताल तक लाए गए थे। उज्जैन से 4 गंभीर मरीजों को इंदौर रैफर किया गया।

रविवार सुबह सेवाधाम आश्रम में रहने वाले संजय नामक मरीज को जिला अस्पताल लाया गया। इस मरीज में भी वे ही सारे लक्षण थे जो इससे पहले के मरीजों में देखे गए थे। मनोरोगी संजय को जिला अस्पताल के एफ वार्ड में भर्ती किया गया है, डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। शुक्रवार को सेवाधाम आश्रम के जिला अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों का स्वास्थ्य बेहतर होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा आर.डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 6 मरीजों का स्वास्थ्य भी ठीक हो गया है, इन्हें भी अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपराध की प्रमुख खबरें

Sun May 8 , 2022
जामफल तोडऩे से मना किया तो महिला को पत्थर मारा उज्जैन, अग्निपथ। ढांचाभवन क्षेत्र में पड़ोसी के घर से जामफल तोड़ रहे एक युवक को रोकना महिला को भारी पड़ गया है। आरोपी नशेड़ी युवक ने महिला और उसके पति पर पथराव कर दिया। हमले में महिला कों सिर में […]