बदमाश भाइयों के मकान पर चली जेसीबी

उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अभियान में बदमाशों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में शुक्रवार को 2 बदमाश भाईयों के अवैध मकान को तोड़ा गया।

नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि शांतिनगर में रहने वाले सागर पिता मायाराम और उसका भाई दीपू आदतन बदमाश है। दोनों के खिलाफ 8 से 10 मामले चोरी डकैती, मारपीट के दर्ज है। गुंडा अभियान में उनके मकान संबंधित जानकारी नगर निगम से मांगी गई थी। मकान अवैध बना होना सामने आने पर निगम ने नोटिस जारी किया।

दोपहर में पुलिस बल के साथ निगम की टीम शांतिनगर पहुंची और बदमाश भाईयों को मकान खाली करने के बाद निगम की जेसीबी ने तोडऩे की कार्रवाई शुरु की। इस दौरान परिजनों ने विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया। उनका कहना था कि भाईयों ने मकान नहीं बनाया है। पिता की मेहनत से मकान बना है।

पुलिस ने परिजनों को बताया कि मकान अवैध तरीके से बना हुआ है। निगम से मकान बनाने की अनुमति नहीं ली गई है, इसलिये अवैध हिस्सा तोड़ा जा रहा है। टीआई के अनुसार दोनों भाई फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Fri May 13 , 2022
नामांतरण आदेश में जमीन का क्षेत्रफल सुधार लेने के लिए मांगे थे रुपये शाजापुर, अग्निपथ। सरकार से तनख्वाह के रूप में मोटी रकम लेने के बाद भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निवर्हन नहीं करते हुए आमजन से रिश्वत की मांग करने वाले रिश्वतखोर पटवारी लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ […]
Shajapur patwari lokayukt arrested bribe