महाकाल लड्डू प्रसाद भोग का पैकेट बदलने से चूरा हो रहे लड्डू

पहले का चमकदार पैकेट नहीं सोखता था घी

उज्जैन, अग्निपथ। गर्मी का मौसम चल रहा है और 45 डिग्री तक पहुंचने को आतुर दिखाई दे रहा है। इसका असर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद पर भी पड़ रहा है। लड्डू प्रसाद का अंदर का पैकेट का पुष्टे के घी चूसने के कारण जहां एक ओर लड्डू की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। वहीं प्रसाद पैकेट भी खराब हो रहा है। पैकेट का रंग भी बदल दिया गया है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में वर्षों से लड्डू प्रसाद चमकीले और अच्छी गुणवत्ता वाले पैकेट में दिया जा रहा था। इसका पुष्टा अच्छी क्वालिटी का होने से लड्डू प्रसाद खराब नहीं होता था। यहां तक कि भीषण गर्मी में भी लड्डू का घी इसके पुष्टे पर चिपकता नहीं था। लेकिन अब कुछ माह से इस चमकीले पैकेट को बदल दिया गया है। जिसकी क्वालिटी ठीक नहीं है। निम्न गुणवत्ता का पुष्टा होने से अंदर से लड्डू प्रसाद का घी इसमें चिपक रहा है। इसके सोखने के कारण लड्डू प्रसाद का स्वाद वो नहीं मिल पा रहा है, जोकि पहले था।

घी सोखने के कारण लड्डू बिखर रहा

इस नए पैकेट के घी सोखने के कारण लड्डू की पकड़ कमजोर हो रही है। लड्डू बिखर रहे हैं। जिसके चलते लड्डूओं का चूरा हो रहा है। महाकालेश्वर मंदिर में अधिकतर बाहर से आने वाले श्रद्धालु लड्डू प्रसाद पैकेट अधिक संख्या में लेकर जाते हैं। ऐसे में ट्रेन अथवा बस में ले जाते समय गर्मी की अधिकता के कारण लड्डू घर ले जाते समय चूरा हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'भोले बाबा मिल गएÓ

Mon May 16 , 2022
ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर मिला शिवलिंग, प्रशासन की टीम पहुंची- 9 ताले लगाकर किया सील वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर के अंदर सर्वे टीम को शिवलिंग मिला है। यह बात सामने आने के बाद वाराणसी कोर्ट ने डीएम को आदेश दिया कि जिस जगह शिवलिंग मिला है, उसे तत्काल सील कर दें। […]