संगीत महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक पर महिला कर्मचारी ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप

उज्जैन,अग्निपथ। माधव संगीत महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक के खिलाफ माधवनगर पुलिस ने गुरुवार को छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। आरोप है कि वह काफी समय से महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे।

देवासरोड स्थित माधव संगीत महाविद्यालय में भार्गव नगर निवासी सुनील अहिरवार सहायक प्राध्यापक हैं। कॉलेज में ही तृतीय श्रेणी के पद पर कार्यरत करीब 30 वर्षीय महिला गुरुवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची। आरोप लगाया कि अहिरवार काफी समय से उसे छेड़छाड़ कर रहे है। उसने विभाग के अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की।

चेतावनी के बाद भी वह बाज नहीं आए और 23 मई को चेंबर में बुलाकर अश्लील हरकत कर दी। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। टीआई मनीष लोधा ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर अहिरवार के खिलाफ धारा 354 व 506 का केस दर्ज कर जांच कि जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिमोशन हुआ तो लंबी छुट्टी पर चले गए प्रभारी उपायुक्त

Thu May 26 , 2022
नगर निगम आयुक्त को लिखा पत्र, कहा- आप मुझे प्रताडि़त कर रहे है उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के प्रभारी उपायुक्त रहे सुबोध जैन को उनका डिमोशन रास नहीं आया है। नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता द्वारा सुबोध जैन को वापस अपने मूल पद राजस्व निरीक्षक के रूप में पदस्थ करने […]