कांग्रेस ने चेक की ईवीएम मशीन, स्ट्रांग रूम में सील करवाया

शहर कांग्रेस की उपस्थिति में निर्वाचन द्वारा ईवीएम मशीनों का मॉक पॉल किया

उज्जैन, अग्निपथ। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदोरिया के साथ कांग्रेस पदाधिकारीगणों ने निर्वाचन कार्यालय द्वारा ईवीएम मशीन के मॉक पॉल में हिस्सा लिया और मशीन की स्थितियों का बारीकी से जायजा लिया तथा अपनी उपस्थिति में ईवीएम मशीनों को पुन: स्ट्रांग रूम में सील करवाया गया।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि स्थानीय निर्वाचन कार्यालय द्वारा शनिवार को राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईवीएम मशीन का मॉक पोल किया गया। शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया एवं पदाधिकारी गणों की मौजूदगी में मशीनों को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाल कर निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयार किए गए रोस्टर अनुसार मशीनों की जांच की गई उन्हें चालू कर जाचा गया कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं तथा कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील किया गया।

इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र मरमट, पूर्व पार्षद रवि राय, देवव्रत यादव, विजय यादव, लक्ष्मण मीणा, आनंद मीणा, हरिओम पोरवाल, सुरेंद्र भारती आदि कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्जुन को जमीन खा गई आसमान निकल गया अभी तक कोई सुराग नहीं

Sat May 28 , 2022
मामला गुमशुदा सेवा सहकारी संस्था सचिव का उन्हेल, अग्निपथ। सेवा सहकारी संस्था बेड़ावन के सचिव के अचानक लापता हो जाने का मामला बड़ा पेचीदा हो गया है। संस्था सचिव किन कारणों से लापता है कई तरह की चर्चा जिला सहकारी बैंक में सुनाई दे रही है। पुलिस को भी इस […]