वर्ल्ड मिल्क डे: स्वर्णकार वूमेन्स वेलफेयर फाउंडेशन ने जरूरतमंदों बच्चों को बांटा दूध

उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश में सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी संस्था स्वर्णकार वूमेन्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्य लगातार किए जब रहे हैं। इसी कड़ी में 1 जून को ‘वर्ल्ड मिल्क-डे’ पर मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में संस्था द्वारा जरूरतमंदों बच्चों को निशुल्क दूध बांटा गया। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी दूध दिया गया।

आष्टा में अध्यक्ष सविता सोनी के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्य ज्योति दिनेश सोनी, ज्योति अतुल सोनी, सुनीता धर्मेंद्र, भावना नीरज सोनी, रानी गोविंद सोनी, रवीना सोनी, नीलम राधेश्याम सोनी, मीनू सोनी, मधुमति राजेंद्र सोनी आदि द्वारा सिविल अस्पताल में मरीजों तथा प्रसूति वार्ड में दूध वितरण किया गया। इंदौर में सचिव निकिता सोनी, शाजापुर में हेमलता सोनी, उज्जैन में प्रीति सोनी द्वारा दूध वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त उज्जैन इंदौर शाजापुर देवास अन्य शहरों में भी कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद बच्चों तथा हॉस्पिटल में मरीजों को निशुल्क दूध का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रेंचिंग ग्राउंड बना नगर निगम का कालापानी

Fri Jun 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए गोंदिया स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड अब कालापानी के समान बन गया है। जिन भी अधिकारियों-कर्मचारियों की आयुक्त अंशुल गुप्ता के साथ पटरी नहीं बैठ पा रही है, उन्हें शहर से 15 किलोमीटर दूर ट्रेचिंग ग्राउंड ही भेजा जा रहा है। शुक्रवार को फिर […]