सोनिया गांधी के लिए प्रियंका ने कराया महामृत्युंजय अनुष्ठान

Mahakal anushthan for sonia gandhi 18 06 22

सोनिया गांधी की सेहत के लिए महाकाल मंदिर में पूजन करते कांग्रेस नेता।

महाकालेश्वर मंदिर में 11 दिन तक चलने वाले अनुष्ठान में प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य कामना को लेकर प्रियंका गांधी के कहने पर महामृत्युंजय अनुष्ठान किया गया। यह अनुष्ठान 11 दिन तक चलेगा, जिसको रोजाना पांच पंडितों द्वारा किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति पर प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना कांग्रेस नेता जता रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को उनकी स्वास्थ्य कामना के लिए महामृत्युंजय अनुष्ठान की शुरुआत की गई। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल सहित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रवि शुक्ला, रघु परमार और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पूजन अर्चना कर अनुष्ठान की शुरुआत की। पूजा महेश पुजारी ने संपन्न कराई। महामृत्युंजय जाप अगले 11 दिनों तक रोजाना पांच पंडितों द्वारा किया जाएगा। अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर प्रियंका गांधी के आगमन की संभावना है।

प्रियंका गांधी के कहने पर अनुष्ठान

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इससे पहले भी कई बार विशेष और वीवीआईपी लोगों के स्वास्थ्य कामना के लिए महामृत्युंजय सहित अन्य पूजन पाठ किए जा चुके हैं। कांग्रेस नेता रवि शुक्ला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रियंका गांधी का मैसेज आया। जिसमें उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय जाप की इच्छा जताई। शनिवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। 11 दिन अनुष्ठान चलेगा और आखरी दिन यज्ञ की पूर्णाहुति के लिए संभवत प्रियंका गांधी इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंच सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span> उज्जैन नगर निगम चुनावः भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने 54 वार्ड के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद का मुकाबला

Sat Jun 18 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने 54 वार्ड के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन होने की वजह से कलेक्टर कार्यालय पर भीड़ जमी रहेगी। आज ही बीजेपी के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल अपना नामांकन […]
नगर निगम