कल मुख्यमंत्री की शहर में जनआर्शीवाद रैली, शहीद पार्क पर आमसभा

परवान चढ़ने लगा निकाय चुनाव का प्रचार

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम चुनाव का प्रचार नामांकन के साथ ही परवान चढ़ने लगा है। चुनाव की पहली आमसभा लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन आ रहे है। मुख्यमंत्री यहां जन आर्शिवाद यात्रा में भी शामिल होंगे।
भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के समर्थन में जन आर्शिवाद यात्रा और आमसभा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 जून बुधवार को दोपहर 2.30 बजे भोपाल से उज्जैन पहुंचेंगे। दोपहर 2.45 बजे मुख्यमंत्री ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। दोपहर 3.15 बजे महाकालेश्वर मंदिर से जन आर्शिवाद यात्रा की शुरूआत होगी। यह यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई शाम 4.45 बजे शहीद पार्क पर पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे वे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर

Mon Jun 20 , 2022
सीएम का ऐलान- एनकाउंटर करने वाली टीम को प्रमोशन देंगे बालाघाट। बालाघाट में हुए पुलिस एनकाउंटर में 3 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने विस्तार दलम प्लाटून 56 और दड़ेकसा दलम के तीन नक्सलियों को ढेर किया है। 15 लाख का डिविजनल कमेटी मेंबर नागेश, एरिया कमांडर मनोज, महिला एरिया […]