सरपंच प्रत्याशी के शिकायत पर कायथा पंचायत सचिव को हटाया

निर्वाचन कार्य में पक्षपात का था गंभीर आरोप

कायथा, अग्निपथ। ग्राम पंचायत पिपलिया कायथा के सचिव सतीश जोशी को जिला कलेक्टर शशांक मिश्रा ने कार्य में लापरवाही और पंचायत निर्वाचन कार्य में पक्षपात की गंभीर शिकायतों के चलते ग्राम पंचायत के सचिव पद से फिलहाल हटा दिया है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत पिपलिया कायथा के सरपंच पद के प्रत्याशी, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू पांडे ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पंचायत सचिव पर निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया था कि पंचायत सचिव को पंचायत में 7 साल से ज्यादा हो गए हैं इसलिए चुनाव आयोग को नियमानुसार तत्काल हटाने की मांग की थी। इसके साथ ही पंचायत सचिव के परिवार द्वारा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने का भी गंभीर आरोप लगाया था। गुड्डू पांडे की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए पंचायत सचिव को तत्काल पंचायत के सचिव पद से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां बगलामुखी मंदिर में ढाई महीने बाद हवन शुल्क फिर बढ़ा दिया

Fri Jun 24 , 2022
500 रुपए की कटेगी रसीद, विरोध के बाद पहले वापस लिया था निर्णय नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर दर्शनार्थियों को हवन करवाना महंगा पड़ेगा क्योंकि मंदिर समिति द्वारा हवन शुल्क की राशि में शुक्रवार से वृद्धि कर दी गई हैं। अब दर्शनार्थियों को हवन कुंड के शुल्क […]