11वीं राज्य स्तरीय शॉटगन स्पर्धा में उज्जैन का दबदबा

2 रजत, एक कास्य पदक पर जमाया कब्जा, 5 खिलाडिय़ों ने ऑल इंडिया मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

उज्जैन, अग्निपथ। 11वीं राज्य स्तरीय शॉटगन स्पर्धा में उज्जैन का दबदबा रहा। उज्जैन के खिलाडिय़ों ने 2 रजत, एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं 5 खिलाडिय़ों ने ऑल इंडिया मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफार्ई किया।

प्रशिक्षक अक्षयसिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश रायफल एसोसिएशन द्वारा 4-5 सितंबर को महू इंफ्ंट्री स्कूल में 11वीं राज्य स्तरीय शॉटगन स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। उज्जैन रायफल एसोसिएशन के 9 खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की। पुरस्कार वितरण समारोह में आर्मी इन्फेंट्री स्कूल के कमांडिंग ऑफिसर अमरजीत सिंह ने व मध्य प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सचिव राकेश गुप्ता राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के निर्णायक शुक्लाजी और राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक नैंसी गुप्ता ने पदक प्रदान किए।

जिसमें हैरम सिंह ने जूनियर और सीनियर वर्ग में डबल ट्रेप में रजत पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मानवीरसिंह बैस ने कास्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उज्जैन के 5 खिलाडिय़ों रणवीर सिंह, मानवेंद्र सिंह, इमरान खान, अभिषेक सिंह, हैरम सिंह ने पटियाला में होने जा रही ऑल इंडिया मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।

इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक अक्षयसिंह, संस्था के सदस्य दलसुखभाई पटेल, गायत्री सिंह, कैलाश मालवीय आदि ने खिलाडिय़ों और प्रशिक्षक की अटूट मेहनत से प्राप्त उपलब्धियों को निरंतरता बरतने के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही आगामी प्रतियोगिता में उच्च प्रदर्शन कर उज्जैन जिले का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रदर्शन में उज्जैन जिले के खेल अधिकारी ओपी हारोड़ का विशेष सहयोग रहा।

ओपी हारोड़ ने आश्वस्त किया कि सभी प्रकार की शासकीय परमिशनों में सहयोग दिलवाते हुए खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा उज्जैन जिले के सभी शूटरों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलखेड़ा दर्शन करने आए भोपाल के युवक की कार लखुंदर नदी की पुलिया पर लटकी मिली, कार चालक लापता

Sun Sep 5 , 2021
नदी में गिरने की आशंका में पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन नलखेड़ा, अग्निपथ। भोपाल से मां बगलामुखी के दर्शन करने आए एक युवक की कार ग्राम ताखला के समीप लखुंदर नदी के पुलिया पर लटकी मिली। कार का ड्राइवर साइड का गेट खुला हुआ था और युवक गाड़ी में नहीं […]