सेक्युरिटी गार्ड के घर चोरों का धावा, हजारों का माल ले गए

मंगल रेसीडेंसी में भी सूने मकान को बनाया निशाना

उज्जैन,अग्निपथ। लालपुर क्षेत्र की दो कॉलोनियों में बीती रात चोरों ने धावा बोला। चोर एक सेक्यूरिटी गार्ड के घर से हजारों का माल व नकदी ले उड़े। वहीं मंगल रेसीडेंसी में सूने मकान में वारदात की है। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर नागझिरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

शुभ लाभ कॉलोनी निवासी बालाराम शर्मा सेक्युरिटी गार्ड हंै। सोमवार को उनकी पत्नी गमी में और वह ड्यूटी पर गए थे। उनके बेटा-बहू पहले माले पर थे। बावजूद ग्राउंड फ्लोर के मकान का कुंदा तोडक़र चोर घर में घुसे और करीब 40 हजार के जेवरात व 10 हजार रुपए ले गए। दूसरी वारदात मंगल रेसीडेंसी निवासी अंकुर विश्वकर्मा के घर हुई है। चोरों उनके सूने मकान में ताला तोडक़र घूसे और माल बटोर ले गए। घटनाओं का पता चलते ही टीआई विक्रमसिंह ईवने मौके पर पहुंचे और पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

चार मकानों में वारदात

गार्ड शर्मा के पुत्र राकेश ने बताया कि उपरी माले पर कमरा होने से चोरों की भनक नहीं लगी। सुबह घटना का पता चलने पर सकते में आ गए। पुछताछ में पता चला कि चोरों ने दोनों कॉलोनियों में करीब चार जगह धावा बोला है। मामले में टीआई ईवने ने बताया कि दो जगह चोरी हुई है। एक घर से चोरी हुआ टीवी मिल गया है। जल्द ही चोरों को खोज लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षिप्रा नदी में डूबने से प्रापर्टी ब्रोकर्स की मौत

Tue Jun 28 , 2022
रात 1 बजे हादसा, दोस्त को डूबने से बचाया उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल शिखर दर्शन करने के बाद सोमवार रात 2 दोस्त क्षिप्रा नदी पहुंचे। जहां नहाने के दौरान एक की डूबने से मौत हो गई। दूसरे को लोगों ने बचा लिया। मृतक प्रापर्टी ब्रोकर्स का काम करता था। महाकाल थाना […]
डूबा