मासूम भतीजी के साथ चाचा ने की हैवानियत

उज्जैन, अग्निपथ। दादी के घर आई मासूम भतीजी के साथ चाचा ने गुरुवार दोपहर हैवानियत को अंजाम दे दिया।

मासूम घर पहुंची तो हालत देख मां दंग रह गई। चाचा का नाम बताते ही परिजन थाने लेकर पहुंचे। घटना के बाद चाचा फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बापूनगर में रहने वाली 6 वर्षीय मासूम दोपहर में समीप मित्रनगर में रहने वाली दादी के घर पहुंची थी। इस दौरान मासूम के पिता का छोटा भाई उसे चाकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गयाऔर हैवानियत को अंजाम दिया। मासूम रोने लगी तो उसने मुंह दबा दिया था।

घटना के बाद चाचा मौके से भाग निकला। मासूम बदहवास हालत में घर पहुंची तो मां हालत देखकर दंग रह गई। मासूम के चेहरे
पर खरोंच के निशान थे। पूछने पर उसने चाचा की हरकत बताई तो मां के होश उड़ गये। बेटी काफी घबराई हुई थी। मां उसे चिमनगंज थाने
लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिये अस्पताल पहुंचाया। एक टीम आरोपी की तलाश में रवाना की गई। लेकिन वह फरार होना सामने आया है।

भाटपचलाना में हो चुकी है हत्या

तीन दिन पहले जिले के बड़नगर विकासखंड के भाटपचलाना थाना क्षेत्र में कक्षा 9 वीं की
13 वर्षीय छात्रा के साथ गांव में रहने वाले एक बच्ची के पिता ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। छात्रा के विरोध करने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। इस घटना को तीन दिन नहीं बीते थे कि 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलेक्ट्रानिक शोरूम संचालक को गोली मारकर लूटने की मास्टरमाइंड निकली दूसरी पत्नी

Fri Jul 8 , 2022
दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; हत्या के बाद प्रॉपर्टी के कागज लूटने का था प्लान धार, अग्निपथ। इंदौर के एक इलेक्ट्रानिक्स शोरूम संचालक को धामनोद में हाई-वे पर गोली मारकर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात […]