बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी

चार थानों की पुलिस पहुंची तकिया मस्जिद, मामले को शांत कराया

उज्जैन, अग्निपथ। त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम मंदिर के बीच मार्ग पर शनिवार दोपहर पत्थरबाजी की खबर मिलते ही चार थानों का पुलिसबल और अधिकारी पहुंच गये थे। बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गये थे। 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है।

सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि सुबह तकिया मस्जिद के पास बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। श्रीधरा होटल संचालक महेन्द्र पिता नारायणसिंह की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। दोपहर में दोनों में से एक युवक को फरियादी पक्ष ने पकड़ लिया। जिसको लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट हो गई। युवक की ओर से कुछ परिजन और परिचित जमा हो गये और पत्थरबाजी कर दी गई।

2 पक्षों के बीच विवाद की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। मामला शांत करने के बाद फुटेज देखे गये हंै। वहीं 2 युवकों को हिरासत में लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से महाकाल, नीलगंगा, खाराकुआ और कोतवाली का बल बुलाया गया था। घटनाक्रम के बाद गोली चलने की खबर भी सामने आई थी, जिसकी मौके पर पुष्टि नहीं हुई। मामले में जांच की जा रही है।

मौके पर मौजूद पुलिस
मौके पर मौजूद पुलिस

भाजपा नेता हंै होटल संचालक

बताया जा रहा है कि होटल संचालक भाजपा नेता हंै। उनके साथ साथ मारपीट और पत्थरबाजी की खबर मिलते ही कुछ संगठन के लोग भी पहुंच गये थे। जिन्हें पुलिस ने समझाईश के बाद रवाना कर दिया। हिरासत में लिये गये युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ महाकाल पुलिस ने धारा 323, 294, 506, 34 का केस दर्ज किया है।

चाकूबाजी करने वाले हिरासत में

शुक्रवार शाम बेगमबाग में महाकाल दर्शन करने जा रहे सोनकच्छ निवासी संदीप गुर्जर और शाजापुर के पंकज राघव को मामूली विवाद होने पर बाइक सवार युवको ने चाकू मार दिये थे। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाकाल थाने का घेराव कर दिया था। देर रात पुलिस ने फुटेज में दिखी बाइक के नम्बर से क्षेत्र के रहने वाले 3 युवक जफर उर्फ मुन्ना, अमन गौरी और आर्यन को हिरासत में ले लिया। तीनों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धारा बढ़ाई गई और शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि चाकूबाजी में घायल दोनों युवक प्रशांति कॉलेज में एसएससी की एग्जाम देने आये थे, जहां से महाकाल दर्शन करने जा रहे थे। उसी दौरान टल्ला लगने पर विवाद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधूरे निर्माण से कामाख्या धाम और रणजीत हनुमान जाने का रास्ता बंद

Sat Jul 16 , 2022
आम श्रद्धालुओं के साथ आसपास के रहवासियों को भी आने-जाने में हो रही दिक्कत उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा किनारे पाइप लाइन डालने के लिए टाटा कंपनी के द्वारा पिछले कई महीनों पूर्व खोदे गए गड्ढों के बाद यहां अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे निर्माण की वजह […]